When icc
महिला टी-20 विश्वकप : भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
गुयाना, 12 नवंबर - मिताली राज (56) की संयमभरी पारी के दम पर भारत ने यहां जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को सात विकेट पर 133 रन पर रोक दिया और फिर 19 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
भातर की टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 34 रन से हराया था। वहीं, पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी हार है। टीम को अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया से मात खानी पड़ी थी।
भारतीय टीम अब अपने ग्रुप-बी में चार अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। पाकिस्तान से मिले 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को मिताली और स्मृति मंधाना (26) ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 73 रन की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दी।
मिताली के करियर का यह 16वां अर्धशतक था। उन्होंने 47 गेंदों पर सात चौके लगाए। मिताली को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। मंधाना ने 28 गेंदों पर चार चौके लगाए। जेमिमा रोड्रिगेज ने 16, पिछले मैच में शानदार शतक बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 14 और वेदा कृष्णामूर्ति ने पांच गेंदों पर एक चौके के सहारे नाबाद आठ रन बनाए।
पाकिस्तान की ओर से डायना बैग, निदा डार और बिस्माह मारूफ ने एक-एक विकेट झटके।
इससे पहले, बिस्माह मारूफ (53) और निदा डार (52) के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 134 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 30 रन के अंदर तीन विकेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की।
मारूफ और निदा ने चौथे विकेट के लिए 94 रन की शानदार साझेदारी कर पाकिस्तान को सात विकेट पर 133 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। टी-20 में चौथे विकेट के लिए पाकिस्तान की यह सबसे बड़ी साझेदारी है।
पाकिस्तान ने वैसे तो सात विकेट पर कुल 135 रन बनाए लेकिन उसके बल्लेबाजों द्वारा डेंजर एरिया में दौड़ने के कारण उसके खाते से दो रन घटा दिया। इसके कारण टीम स्कोरबोर्ड पर 133 रन लगा पाई।
टी-20 में मारूफ का यह सातवां अर्धशतक है। उन्होंने 49 गेंदों पर चार चौके लगाए। वहीं, निदा ने 35 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से अपने करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया।
इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद आयशा जफर (0), कप्तान जवेरिया खान (17), आलिया रियाज (4) और ओमैमा सोहेल (3) ज्यादा कुछ नहीं कर पाई।
पाकिस्तान ने अंतिम चार ओवरों में 29 रन जोड़े और चार विकेट गंवाए। भारत के लिए पूनम यादव और डायलन हेमलता ने दो-दो जबकि अंरूधती रॉय ने एक विकेट झटके।
आईएएनएस
Related Cricket News on When icc
-
ICC Women's World T20: West Indies beat Bangladesh by 60 runs
Nov.10 (CRICKETNMORE) - Defending champions Windies survived a serious scare in their opening encounter in the ICC Women’s World T20, staving off a challenge from Asian champions Bangladesh at the ...
-
ICC Women's World T20: Australia beat Pakistan by 52 runs
Nov.10 (CRICKETNMORE) - Australia began their ICC Women’s World T20 campaign with a 52-run win against Pakistan, getting the search for their first world title since 2014 off to the ...
-
Women's World T20: India thrash New Zealand by 34 runs
Georgetown, Nov 10 - A combined effort helped India thrash New Zealand by 34 runs in the opening match of the Women's World T20 at the Providence Stadium here on ...
-
महिला क्रिकेट विश्व कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 34 रनों से हराया
गुयाना (वेस्टइंडीज), 10 नवंबर - कप्तान हरमनप्रीत कौर (103) के विस्फोटक शतक और स्पिन गेंदबाजों के लाजवाब प्रदर्शन से भारत ने न्यूजीलैंड को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप ट्वंटी-20 टूर्नामेंट ...
-
Women's World T20: Harmanpreet Kaur ton propels India to 194/5 vs New Zealand
Georgetown, Nov 9 - India rode on a belligerent maiden T20I century from skipper Harmanpreet Kaur to post the highest ever total of 194/5 against New Zealand in the opening ...
-
महिला टी-20 विश्वकप : हरमनप्रीत का तूफानी शतक, न्यूजीलैंड को 195 का लक्ष्य
गुयाना (वेस्टइंडीज), 9 नवंबर - कप्तान हरमनप्रीत कौर (103) के तूफानी शतक और जेमिमाह रॉड्रिगेज (59) के बेहतरीन अर्धशतक की मदद से भारत ने यहां जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप ...
-
Players to watch in ICC Women’s World T20 2018
Nov.9 (CRICKETNMORE) - his November will see constellations descend on the Caribbean, with each team in the ICC Women’s World T20 fielding multiple stars. The world’s best players are the heart of ...
-
Captains look forward to ICC Women’s World T20 2018
Nov.9 (CRICKETNMORE) - new chapter in the history of women’s cricket will be written when the first ever stand-alone ICC Women’s World T20 begins on Friday, 9 November. The tournament will ...
-
Schedule: ICC Women's World Twenty20 2018
Oct.27 (CRICKETNMORE) - The 2018 ICC Women's World Twenty20 will be hosted in the West Indies from 9 to 24 November 2018. It will be the sixth edition of the ICC Women's World Twenty20. Total ...
-
Harmanpreet Kaur ready for huge expectations in India
Oct.25 (CRICKETNMORE) - Captain Harmanpreet Kaur says India’s thrilling final against England at the ICC Women’s World Cup last year has triggered massive interest at home for the upcoming ICC ...
-
Australia slip to fifth in Test rankings
Oct.19 (CRICKETNMORE) - Australia's 373-run loss to Pakistan in the second Test in Abu Dhabi has had an adverse effect on their place on the rankings table. They have slipped ...
-
Choudhary clears air on attending ICC meet
New Delhi, Oct 18 - The BCCI on Thursday cleared the air on whether acting-secretary Amitabh Choudhary was attending the ICC Chief Executives meeting as a substitute to under-fire CEO ...
-
ICC Test Rankings: Prithvi Shaw, Rishabh Pant make substantial gains among batsmen
Dubai, Oct 15 (CRICKETNMORE): Riding on their impressive show against West Indies in the just concluded two-match Test series, youngsters Prithvi Shaw and Rishabh Pant have made substantial gains in ...
-
आईसीसी ODI रैकिंग - देखें टॉप 10 बल्लेबाज और गेंदबाज
दुबई, 9 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| हाल ही में जिम्बाब्वे को उसके घर में 3-0 से मात देने के बाद साउथ अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर और तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31