When kohli
कोहली डीआरएस लेकर भी हुए आउट, हो रही डीआरएस को लेकर भारी चुक, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
रांची, 19 अक्टूबर| भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कई सफलताएं अर्जित कर रहे हैं लेकिन निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) के उपयोग में वह पूरी तरह से विफल हो रहे हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को उनकी यह समस्या सामने आई।
कोहली लगातार नौवीं बार डीआरएस का सही इस्तेमाल करने में विफल रहे हैं।
कोहली को दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज एनरिक नोर्टजे ने 12 के निजी स्कोर पर प्लम्ब एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया था, लेकिन कोहली ने इस पर रिव्यू लिया, जो उनके खिलाफ चला गया।
भारत ने दिन के पहले सत्र में अपने तीन विकेट महज 39 रनों पर ही खो दिए थे। इसके बाद रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने टीम को संभाल लिया। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया था। स्टम्प्स की घोषणा तक रोहित शर्मा 117 और रहाणे 83 रन बनाकर खेल रहे थे।
रोहित ने इसी के साथ इस सीरीज में अपना तीसरा और कुल छठा शतक पूरा किया।
दोनों बल्लेबाजों की टीम के बल्लेबाज कोच विक्रम राठौर ने तारीफ की है।
राठौर ने कहा कि पहले सत्र में जब कागिसो रबादा गेंद को मूव करा रहे थे तब रोहित ने हिम्मत दिखा कर पहला सत्र निकाला।
उन्होंने कहा, "जैसा की मैंने कहा, वह अच्छी जगह गेंदबाजी कर रहे थे और विकेट से भी मदद मिल रही थी। इसलिए एक बल्लेबाज के तौर पर, आपको इस तरह के समय में विकेट पर टिके रहना होता है जो रोहित ने काफी अच्छे से किया।"
राठौर ने कहा, "वह तीनों प्रारूप खेलने के लिए बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारना सही फैसला है। उन्होंने जितने रन किए हैं उन्होंने कुछ समय के लिए सलामी बल्लेबाजी के विवाद को थाम दिया है।"
उन्होंने कहा, "उनके जैसा कोई खिलाड़ी अगर शीर्ष क्रम में आकर बल्लेबाजी करता है तो, इससे टीम के लिए सब कुछ बदल जाता है, तब भी जब आप दौरे पर हों। वह बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं। मुझे नहीं लगता कि उनकी तकनीक से छेड़छाड़ करने की जरूरत है। उन्हें बस मानसिक तौर पर कुछ बदलाव करने हैं।"
रहाणे की पारी को लेकर राठौर ने कहा कि, "रहाणे ने आज गजब की प्रतिस्पर्धा दिखाई। वह जब भी इस प्रतिस्पर्धा से बल्लेबाजी करते हैं तब बेहद शानदार खेलते हैं।"
Related Cricket News on When kohli
-
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए कप्तान विराट कोहली,जानें क्या है वजह ?
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर | भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में आराम करेंगे क्योंकि वह काफी समय से लगातार ...
-
Virat Kohli to skip T20I series against Bangladesh
New Delhi, Oct 19: India skipper Virat Kohli is set to skip the T20Is against Bangladesh as he has been playing non-stop since the ODIs against Australia in March. Workload management ...
-
विराट कोहली को आउट कर गेंदबाज एनरिक नोर्टजे ने किया यादगार कमाल, हमेशा याद रखेंगे
19 अक्टूबर। रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को शुरूआती 3 झटके लग चुके हैं। आपको बता दें कि तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे ने विराट कोहली ...
-
विराट- अनुष्का की फोटो को देखकर खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का रहा ऐसा रिएक्शन
18 अक्टूबर। 17 अक्टूबर को पूरे देशभर में करवाचौथ का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेटरों की खूबसूरत वाइफ ने भी अपने पति क्रिकेटरों के लिए करवाचौथ का पर्व ...
-
Contracts of likes of Pujara & Rahane can be re-looked, says Shantha
New Delhi, Oct 18 India skipper Virat Kohli has time and again spoken about how the cricketers playing only one format of the game for the country -- especially Tests ...
-
Ones who fast together, laugh together: Kohli on Karva Chauth
New Delhi, Oct 18 Indian cricket team captain Virat Kohli kept fast with wife and Bollywood actress Anushka Sharma to celebrate Karva Chauth. Taking to Twitter, Kohli on Thursday shared ...
-
क्रिकेटरों के लिए उनकी खूबसूरत वाइफ ने रखा करवाचौथ का व्रत, देखिए !
18 अक्टूबर। 17 अक्टूबर को पूरे देशभर में करवाचौथ का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेटरों की खूबसूरत वाइफ ने भी अपने पति क्रिकेटरों के लिए करवाचौथ का पर्व ...
-
विराट कोहली इतिहास रचने के करीब, तीसरे टेस्ट में तोड़ सकते हैं रिकी पोटिंग का बड़ा रिकॉर्ड
17 अक्टूबर,नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास एक ...
-
भारतीय क्रिकेट का सबसे खूबसूरत कपल कोहली - अनुष्का यहां मनाएंगे करवाचौथ !
17 अक्टूबर। पूरे भारत देश में आज यानि 17 अक्टूबर को करवाचौथ का पर्व मनाया जा रहा है। जब बात करवाचौथ की निकली है तो वर्तमान क्रिकेट की दुनिया में सबसे ...
-
IND vs SA: विराट कोहली तीसरे टेस्ट में इतने रन मारते ही तोड़ देगें नए BCCI अध्यक्ष सौरव…
16 अक्टूबर, नई दिल्ली। भारत औऱ साउथ अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में 19 अक्टूबर (शनिवार) से टेस्ट सीरीज का तीसरा और फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले ...
-
Kohli always puts India before himself: Akhtar
New Delhi, Oct 15 . Former Pakistan pacer Shoaib Akhtar has heaped praise on Virat Kohli, saying the current skipper puts his country before himself and that's why Team India ...
-
Virat Kohli behind Waugh, Ponting in elite captaincy list
New Delhi, Oct 14: India skipper Virat Kohli is achieving one milestone after another and the ace batsman, arguably one of the best across formats, who didn't score a century this ...
-
विराट कोहली के लिए बड़ी खुशखबरी, तीसरे टेस्ट में दोबारा बन सकते हैं दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज
14 अक्टूबर,नई दिल्ली। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के समापन के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बल्लेबाजों की ताजा आईसीसी रैकिंग जारी की ...
-
विराट कोहली सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारतीय कप्तान बने,तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड
14 अक्टूबर,नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को एक पारी और 137 ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31