Wi cricket
अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में होगा महामुकाबला : भारत- पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत (प्रीव्यू)
3 फरवरी। क्रिकेट इतिहास की दो चिर-प्रतिद्वंद्वी, भारत और पाकिस्तान की टीमें मंगलवार को सेनवेस पार्क मैदान पर अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। सीनियर टीमों का मैच होता है तो जबरदस्त हो-हल्ला होता है लेकिन युवा टीमों के इस मैच को लेकर अधिक हो-हल्ला नहीं है। वैसे इससे इस मैच की अहमियत कम नहीं होती और दोनों टीमों के लिए यह मैच किसी फाइनल से कम नहीं होगा।
भारत चार बार विश्व कर जीत चुका है और अब एक बार फिर वह खिताब की रेस में हैं। टीम ने अभी तक जो प्रदर्शन किया है उसे देखकर मौजूदा विजेता का पलड़ा भारी लग रहा है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों एक दूसरे का साथ दे रही हैं।
भारत ने क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया को मात दे सेमीफाइनस में जगह बनाई है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। शीर्ष क्रम में यशस्वी जायसवाल ने एक और अर्धशतक मारा था लेकिन बाकी के बल्लेबाज विफल रहे थे।
निचले क्रम में अथर्व अंकोलेकर ने 55, रवि बिश्नोई ने 30 और सिद्देश वीर ने 25 रनों का योगदान दे टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया था। फिर तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने चार विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को कमजोर कर दिया था और मौजूदा विजेता ने आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
जायसवाल ने इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा किया है और तीन अर्धशतक जमा चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वो अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील करने की कोशिश में होंगे। वहीं तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना और कप्तान प्रियम गर्ग भी इस अहम मैच में बल्ले से अपना योगदान देना चाहेंगे। गेंदबाजी में त्यागी, बिश्नोई और अथर्व भी अपनी छाप छोड़ टीम को फाइनल में पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।
वहीं अगर पाकिस्तान की बात की जाए तो उसने अफगानिस्तान को हरा अंतिम-4 में प्रवेश किया है। टीम के गेंदबाजों अफगानिस्तान को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया था और आसानी से लक्ष्य को मोहम्मद हुराइरा के अर्धशतक के बूते हासिल कर लिया। मोहम्मद का यह पदार्पण मैच था। अगर उन्हें भारत के खिलाफ मौका मिलता है तो एक बार फिर वह अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।
उनके अलावा हैदर अली, फहद मुनीर और मोहम्मद हैरिस के जिम्मे पाकिस्तान की पारी होगी।
पाकिस्तान दो बार यह खिताब जीत चुकी है लेकिन तीसरे बार उसे जीतने के लिए शायद पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़े।
टीमें :
भारत : प्रियम गर्ग (कप्तान), आकाश सिंह, अथर्व अंकोलेकर, शुभंग हेग्डे, यशस्वी जायसवाल, ध्रूल जुरेल (विकेटकीपर), कार्तिक त्यागी, कुमार कुशाग्र, सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल, रवि बिश्नोई, शास्वत रावत, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, सिद्देश वीर।
पाकिस्तान : रोहेल नजीर (कप्तान), आमिर अली, अब्बास अफरीदी, अब्दुल बांग्लाजई, अनिश अली खान, फहद मुनीर, हैदर अली, इरफान खान, मोहम्मद आमिर खान, मोहम्मद हैरिस, मुहम्मद हुराइरा, मोहम्मद वसीम, मुहम्मद शहजाद, कासीम अकरम, ताहिर हुसैन।
Related Cricket News on Wi cricket
-
सीरीज जीतने के बाद भी भारतीय टीम को फिर से लगा जुर्माना, लगातार दो मैच में हुआ ऐसा…
3 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम पर रविवार को माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में धीमी ओवर गति के कारण 20 फीसदी का जुर्माना ...
-
MS Dhoni the best captain India has seen: Rohit Sharma
New Delhi, Feb 3: The most talked about issue in Indian cricket nowadays has been about when former skipper M.S. Dhoni will be back on the field. While there have been ...
-
Men in Blue gear up for ODI challenge against New Zealand
Hamilton, Feb 3: The Virat Kohli-led Men in Blue is on a high after whistewashing New Zealand 5-0 in the T20I rubber and the Indian cricketers seem to enjoy the victory ...
-
It's hard on the body: KL Rahul on India's schedule
Mount Maunganui , Feb 3: Opener K.L. Rahul echoed his captain Virat Kohli in saying that India's packed schedule in cricket is a challenge. Kohli had said before the start ...
-
Concussed Will Pucovski ruled out of England matches
Sydney, Feb 3: Will Pucovski has been sidelined from the remaining one-day games of the England Lions tour at Gold Coast after a freak incident left him with his eighth concussion. ...
-
केएल राहुल ने भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2020 में खेलने को लेकर दिया बड़ा बयान
माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड),3 फरवरी| इनफॅार्म भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा है कि वह अभी टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं और आगे भी ...
-
संजू सैमसन एक बार फिर रहे फ्लॉप, लेकिन मैदान में इस काम से जीता सबका दिल
माउंट माउंगानुई, 2 फरवरी | केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भारतीय टीम में स्थान पक्का करने का स्वर्णिम मौका भुनाने से चूक गए। लगातार तीन पारियों में नाकाम रहने ...
-
We always look to find ways to win as a team: Virat Kohli
Mount Maunganui, Feb 2: A delighted Indian skipper Virat Kohli said they always look to find ways to win and it was pleasing to see that come off as the men ...
-
Ravi Shastri leads applause for India on Twitter
Mount Maunganui, Feb 2: Indian coach Ravi Shastri led the applause for his team as they completed a 5-0 whitewash over New Zealand on Sunday. India beat New Zealand by seven ...
-
भारत ने टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 5-0 से किया क्लीन स्वीप,ये बना मैन ऑफ द सीरीज
माउंट माउंगानुई , 2 फरवरी| जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में 12 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को बे ओवल मैदान ...
-
भारत से पांचवां टी-20 हराकर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बनाया शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड
माउंट माउंगानुई, 2 फरवरी | भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर रविवार को यहां के बे ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले ...
-
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हराया,एलिस पेरी ने गेंद-बल्ले से मचाया धमाल
कैनबरा, 2 फरवरी| एलिस पेरी (13-4 और 49 रन) के हरफनमौला खेल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां के मानुका ओवल मैदान पर खेले गए ...
-
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम की घोषणा, इस स्टार गेंदबाज को किया गया बाहर
रावलपिंडी, 2 फरवरी| पाकिस्तान के साथ 7 फरवरी से यहां शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए स्टार तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बांग्लादेशी टीम में जगह नहीं मिली है। ...
-
Indian eves fall against Aussies
Canberra, Feb 2: The Indian eves suffered a four-wicket loss against Australia after a disappointing batting performance in their second match of the T20 tri-series on Sunday. After being asked to ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31