Wi cricket
डे- नाइट टेस्ट में प्रभुत्व बरकरार रखना चाहेगी आस्ट्रेलिया (प्रीव्यू), संभावित XI
एडिलेड, 28 नवंबर आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान यहां के एडिलेड ओवल मैदान पर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरेंगी। शुक्रवार से शुरू होने वाला यह मैच दिन-रात प्रारूप का होगा। यह चौथी बार होगा कि इस मैदान पर दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान को ब्रिस्बेन में खेले गए टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था और इसी कारण वह इस सीरीज में पीछे है। यह आस्ट्रेलिया का कुल छठा दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच है और पाकिस्तान के लिए चिंता की बात यह है कि आस्ट्रेलिया ने अपने सभी दिन-रात टेस्ट मैचों में जीत हासिल की।
आस्ट्रेलिया का हौसला भी ऊपर ही होगा क्योंकि वह पहले मैच में जीत हासिल कर इस मैच में आ रही है।
पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने सभी कुछ अच्छा करते हुए पाकिस्तान को मात दी। उसके लिए अच्छी बात यह रही थी कि एशेज सीरीज में पूरी तरह से फ्लोप रहने वाले सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की फॉर्म में वापसी हो गई है। वार्नर ने पहले मैच में शतकीय पारी खेली थी। टीम के सर्वोच्च स्कोरर हालांकि मार्नस लाबुशाने रहे थे।
इन दोनों ने मिलकर टीम को विशाल स्कोर दिया था। हां, अमूमन रन बनाने वाले स्टीवन स्मिथ पहले मैच में दोनों पारियों में विफल रहे थे। इस बात से निराश स्मिथ ने अपने आप को सजा दी थी और वह मैच के बाद होटल तक तीन किलोमीटर तक पैदल चले थे।
स्मिथ रन करने के लिए बेसब्र है और इसलिए पाकिस्तानी गेंदबाजों को उन पर विशेष ध्यान देना होगा।
आस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है लेकिन पहले मैच में मात खाने वाली पाकिस्तान के टीम में बदलाव करने की संभावनाएं हैं। टीम की बल्लेबाजी नहीं चली थी और गेंदबाज भी आस्ट्रेलियाई पिच पर विफल रहे थे।
कप्तान अजहर अली, बाबर आजम और असद शफीक का रन करना जरूरी है क्योंकि इन तीनों से टीम की बल्लेबाजी है। गेंदबाजी में पाकिस्तान के पास शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, इमरान खान हैं जो पहले मैच में खेले थे। अजहर अली और कोच मिस्बाह उल हक गेंदबाजी आक्रमण में से किसे बाहर कर किसे अंदर बुलाते हैं यह मैच के दिन पता चलेगा।
तेज गेंदबाजी में वैसे मेहमान टीम के पास मुहम्मद मुसा और मोहम्मद अब्बास के विकल्प हैं।
टीमें :
आस्ट्रेलिया : टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, जो बर्न्स, मार्नस लाबुशाने, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, मैथ्यू वेड, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लॉयन, जोश हेजलवुड।
पाकिस्तान : अजहर अली (कप्तान), आबिद अली, अशद शफीक, बाबर आजम, हारिस सोहेर, इफ्तिखार अहमद, इमाम उल हक, इमरान खान, काशिफ भट्टी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, मुहाम्मद मुसा, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, शान मसूद और यासिर शाह।
Related Cricket News on Wi cricket
-
Australia squad unchanged for 2nd Test against Pak
Adelaide, Nov 28 After thrashing Pakistan in the first Test, Australia on Thursday named an unchanged playing XI for the day-night second Test, scheduled to start here on Friday. They ...
-
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए बाउल्ट और कोलिन डी ग्रैंडहोम, इन खिलाड़ियों को मिली जगह…
28 नवंबर। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंजबाज ट्रेंट बाउल्ट और कोलिन डी ग्रैंडहोम चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से यहां खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर ...
-
42% Indians will cancel honeymoon for cricket final: Survey
Mumbai, Nov 28 - From cancelling a honeymoon to risking their jobs, a new study from digital travel platform Booking.com on Wednesday found that 42 per cent of Indian cricket fans would ...
-
वापसी पर धोनी ने कहा, जनवरी तक मत पूछो
मुंबई, 28 नवंबर - भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और इस समय संन्यास की चर्चा का केंद्र बनने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह जनवरी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी ...
-
जस्टिन लैंगर ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI कैसी होगी, बताई अपनी राय…
एडिलेड, 27 नवंबर> आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि उनकी टीम शुक्रवार से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हो रहे दिन-रात टेस्ट मैच में अपने ...
-
Cornwall returns with best bowling figures in India in 2019
Cornwall returns with best bowling figures in India in 2019 (15:54) Lucknow, Nov 27 (IANS) West Indies off-spinner Rahkeem Cornwall added to his rising stock as he picked up a ...
-
Australia likely to field same playing XI in 2nd Test: Langer
Adelaide, Nov 27 Head coach Justin Langer has said that Australia are unlikely to make any changes in their playing XI when they take on Pakistan in the second Test, ...
-
रहकीम कॉर्नवाल की घातक गेंदबाजी, अफगानिस्तान की पहली पारी 187 रन पर सिमटी
27 नवंबर। अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन अफगनिस्तान की पूरी टीम 187 रन पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज के रहकीम कॉर्नवाल ने गजब की गेंदबाजी ...
-
अंडर-19 क्रिकेट में अफगानिस्तान की टीम का दिखा जलवा, भारत को हराया
लखनऊ, 26 नवंबर| अफगानिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मंगलवार को यहां एकाना क्रिकेट स्टेडियम-बी मैदान में खेले गए तीसरे वनडे मैच ...
-
जसप्रीत बुमराह इस सीरीज से करेंगे टीम इंडिया में वापसी,चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने दिए संकेत
26 नवंबर,नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2020 में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे से टीम में वापसी कर सकते हैं। भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरूआत 24 जनवरी से ...
-
Jasprit Bumrah shares photo of broken stumps after practice
Mumbai, Nov 26: The India quick bowling trio demolished Bangladesh to sweep the Test series 2-0 last week in Kolkata. If that was not enough, underlining the team's fire power in ...
-
राष्ट्रीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टूर्नामेंट 30 नवंबर से उदयपुर में !
उदयपुर, 26 नवंबर| दिव्यांग प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की अपनी अनूठी पहल के लक्ष्य के साथ नेशनल दृष्टिबाधित (ब्लाइंड) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 30 नवंबर से यहां शुरू किया जाएगा। ...
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान टीम की हुई घोषणा,2 साल बाद लौटा ये खिलाड़ी
26 नवंबर,नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 नवंबर से लखनऊ में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर ...
-
Jofra Archer unreal talent, already a national hero: Marcus Rashford
London, Nov 26: Manchester United striker Marcus Rashford backed England fast bowler Jofra Archer who has said that he was subjected to "racial insults" by a spectator during the fifth and ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31