Wi cricket
फाइनल से पहले शांत रहना चाहती है कीवी टीम - केन विलियम्सन
लंदन, 14 जुलाई - न्यूजीलैंड रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व कप-2019 का फाइनल खेलेगी। कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा है कि मैच में उनका ध्यान बुनियादी चीजों को सही रखने पर है।
मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में विलियम्सन ने कहा, "हां, आप जो भी मैच खेलते हो तब आपको अलग-अलग तरह की ऐसी चीजों का सामना करना पड़ता है जो आपका ध्यान भटकाती हैं। विश्व कप के फाइनल में स्वाभाविक है कि कई तरह की ऐसी चीजें हों।"
कप्तान ने कहा, "कई तरह की अलग-अलग चीजें हैं जहां अलग विचार आपके दिमाग में आते हैं, लेकिन मैं, कोच गैरी स्टीड और पूरी टीम जिस स्थिति से आई है, उसमें हमारी कोशिश अपने पैर जमीन पर ही रखने की और उस तरह की क्रिकेट खेलनी हैं जो आपको सर्वश्रेष्ठ मौका दे चाहे सेमीफाइनल हो, राउंड रोबिन हो या अब फाइनल हो।"
विलियम्सन ने कहा, "दिन के आखिर में, यह सिर्फ क्रिकेट मैच है, जहां दोनों टीमें मैदान पर जाकर अपनी रणनीति को सर्वश्रेष्ठ तरीक से लागू करना चाहती हैं।"
इंग्लैंड की जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी विपक्षी टीमों के लिए इस विश्व कप में सिरदर्द साबित हुई है। विलियम्सन का कहना है कि वह इस बात से भलीभांति वाकिफ हैं।
उन्होंने कहा, "हां, यह दोनों पूरे टूर्नामेंट में और इससे पहले भी बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं। मुझे लगता है कि मैंने पहले भी ऐसा कहा है कि विश्व कप फाइनल खेलने के कई और हिस्से होते हैं। लेकिन हम उनकी टीम में मौजूद मैच विजेता खिलाड़ियों का बहुत सम्मान करते हैं।"
विलियम्सन ने कहा, "लेकिन हमारा ध्यान इस पर है कि हम उस तरह की क्रिकेट खेलें जिस तरह की खेलते आए हैं। उस तरह का प्रदर्शन करें जिस तरह का करते आए हैं। अगर हम ऐसा कर सके, हमने देखा है कि इस टूर्नामेंट में कोई भी किसी को भी हरा सकता है।"
न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले वो विश्व कप के पिछले संस्करण में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन आस्ट्रेलिया से हार गई थी।
विलियम्सन ने पिछले फाइनल को याद करते हुए कहा, "चार साल पहले, मैं कैसा महसूस कर रहा था? मुझे याद नहीं। यह बहुत अलग है। हमारी टीम काफी अलग है। अलग तरह का एहसास और अलग तरह का माहौल है। लेकिन साथ ही प्रतिबद्धता भी रही है जो काफी सकारात्मक है और इसने हमें अच्छे स्थिति में बनाए रखा है। इसलिए हमारा ध्यान उस तरह की क्रिकेट खेलने पर है जिस तरह की हम खेलना चाहते हैं।"
Related Cricket News on Wi cricket
-
CWC19 फाइनल - इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैण्ड (प्रीव्यू)
लंदन, 14 जुलाई - क्रिकेट का 'मक्का' कहा जाने वाला ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान विश्व क्रिकेट को एक नया चैंपियन देने के लिए तैयार है। यह नया चैंपियन मेजबान इंग्लैंड और ...
-
कप्तान केन विलियमसन ने कहा,फाइनल से पहले ऐसा करना चाहती है न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
लंदन, 13 जुलाई (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का फाइनल खेलेगी। कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा है कि ...
-
BCCI not keen to accept ICC's proposal regarding NOC to play T20 leagues
July 13 (CRICKETNMORE) The annual conference of the International Cricket Council (ICC) is set to start from July 15, a day after the World Cup final at Lord's, where a ...
-
Morgan feels aggression is England's USP
July 13 (CRICKETNMORE) There might have been only two knockout games as per the format of the 2019 World Cup, but when it comes to England, they also had to ...
-
Kiran More appointed new USA cricket coach
July 13 (CRICKETNMORE) Former India wicketkeeper-batsman Kiran More has been appointed the interim coach of the USA cricket team. More will take over from the former coach Pubudu Dassanayake of ...
-
Rashid thanks Morgan for having his back
July 13 (CRICKETNMORE) England's Adil Rashid might not have had the best of games in the group stages, but the legspinner made it count on the big stage as he ...
-
वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड के फाइनल मुकाबले में बन सकते हैं ये 5 रिकॉर्ड
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 14 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इंग्लैंड ने 27 साल बाद फाइनल में कदम ...
-
'Is it time to hand over white ball captaincy to Rohit Sharma?'
July 13 (CRICKETNMORE) Following India's exit from the ongoing World Cup, former Indian Test cricketer Wasim Jaffer thinks opener Rohit Sharma should lead India in the 2023 edition of the ...
-
We played our worst cricket in most critical moments of this WC: Ponting
July 13 (CRICKETNMORE) Former skipper Ricky Ponting believes Australia played their worst cricket in the most critical moments of the ongoing World Cup. Australia failed to make it to the ...
-
CWC Flashback - History of past World Cup finals
July 13 (CRICKETNMORE) - Whether in Melbourne, Mumbai or Marylebone, the ICC Men’s Cricket World Cup final is an occasion like no other. With England ready to take on New ...
-
वसीम अकरम वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में इस टीम को करेंगे सपोर्ट,बतायी खास वजह
13 जुलाई,(CRICKETNMORE)। इंग्लैंड औऱ न्यूजीलैंड के बीच रविवार (14 जुलाई) को एतेहासिल लॉर्ड्स स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ...
-
Resell your final tickets: Jimmy Neesham to Indian fans
July 13 (CRICKETNMORE) Black Caps all-rounder Jimmy Neesham has appealed to the Indian fans to resell their tickets via the official platform if they don't want to come and watch ...
-
Winner takes all as favourites England face in-form New Zealand
July 13 (CRICKETNMORE) The last time England and New Zealand met in the 2019 World Cup, it was a group stage encounter and the hosts broke a 27-year-old record to ...
-
We've not won anything yet, says England coach
July 13 (CRICKETNMORE) England coach Trevor Bayliss has called on his team not to get carried away by the 'favourites' tag and concentrate on the summit clash of the ongoing ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
ਸੱਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੜ੍ਹੀ ਗਈ ਖ਼ਬਰਾਂ
-
- 3 days ago
-
- 2 days ago