Wi cricket
न्यूजीलैंड महिला ने दूसरे टी-20 में भी भारतीय महिला टीम को हराया, सीरीज 2- 0 से जीतने में रही सफल
8 फरवरी। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को ईडन पार्क मैदान पर खेले गए रोमांचक मैच में भारत को चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 136 रनों तक ही रोक दिया। इस लक्ष्य को हासिल करना किवी टीम के लिए आसान नहीं रहा। उसने छह विकेट खोकर आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल करते हुए मैच अपने नाम किया।
न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में 18वें ओवर तक सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन अरुं धति रेड्डी ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर किवी टीम की इस मैच की सर्वोच्च स्कोरर सुजी बेट्स (62) और फिर एक गेंद बाद एना पेटरसन को बिना खाता खोले पवेलियन भेज मेजबान टीम की मुसीबतें बढ़ा दीं।
आखिरी ओवर में उसे जीत के लिए नौ रनों की दरकार थी। मानशी जोशी द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कैटी मार्टिन (13) ने चौका मार अपनी टीम को राहत की सांस दी, लेकिन अगली गेंद पर वह आउट हो गईं।
लेघ कास्पेरक और हना रोवे ने चार-चार बनाकर नाबाद रहते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।
इससे पहले आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी किवी टीम शुरू से ही मैच में बनी हुई थी। बेट्स और सोफी डेविने (19) ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़कर उसे सधी हुई शुरुआत दी। यहां हालांकि सात रनों के भीतर किवी टीम ने सोफी और केटलिन गुरी (4) के विकेट खो दिए थे।
यहां बेट्स को कप्तान एमी सैटर्थवेट (23) का साथ मिला और दोंनों ने टीम का स्कोर 101 रनों तक पहुंचा दिया। यहां कप्तान आउट हो गईं और फिर 118 रनों पर बेट्स भी पवेलियन लौट लीं। अंत में कास्पेरक और रोवे ने टीम को जीत दिलाई।
भारत के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा 72 रन जेम्मिाह रोड्रिगेज ने बनाए। उनके अलावा स्मृति मंधाना ने 36 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा भारत की कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंच सकी।
आठ के स्कोर पर प्रिया पूनिया (4) पवेलियन लौट गईं, लेकिन इसके बाद रोड्रिगेज और मंधाना ने स्कोरबोर्ड को अच्छे से आगे बढ़ाया।
दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। रोजमैरी माइर ने मंधाना को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद हरमनप्रीत कौर (5), दीप्ती शर्मा (6) जल्दी-जल्दी आउट हो गईं और इनके जाने के बाद ही रोड्रिगेज 129 के कुल स्कोर पर एमेलिया केर का शिकार बनीं। रोड्रिगेज ने अपनी पारी में 53 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का लगाया।
न्यूजीलैंड के लिए रोजमैरी माइरा ने दो विकेट अपने नाम किए। सोफी डेविने, एमेलिया केर, लेघ कास्पेरक ने एक-एक विकेट लिए।
Related Cricket News on Wi cricket
-
Has West Indies cricket managed to rediscover its glorious era?
New Delhi, Feb 7 - After years of being down in the dumps, West Indies cricket seems to have rediscovered some of the spirit of their illustrious predecessors. It is ...
-
क्या वेस्टइंडीज क्रिकेट अपने शानदार युग को पुन: हासिल करने में कामयाब रहा है?
नई दिल्ली, 7 फरवरी - कई वर्षो तक खराब प्रदर्शन के बाद ऐसा लगने लगा है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट ने अपने शानदार युग में से कुछ हिस्से को फिर से ...
-
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित,इस खिलाड़ी की वापसी
डरबन, 7 फरवरी (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए हरफनमौला खिलाड़ी वियान मल्डर को टीम में शामिल किया है। आईसीसी ...
-
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, खतरनाक क्रिस गेल ने की वापसी
7 फरवरी (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल की लंबे समय बाद अंतर्राष्ट्रीय वनडे टीम में वापसी हुई है। गेल को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले दो ...
-
वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लिया बड़ा फैसला, ये दो दिग्गज बन सकते…
7 फरवरी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ, ग्लेन मैक्ग्राथ और साइमन कैटिच जैसे दिग्गजों को उच्च भुगतान पर राष्ट्रीय टीम के सलाहकार के रूप में चुनने पर ...
-
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद वेस्टइंडीज कोच वैसबर्ट ड्रैक्स का चौंकाने वाला बयान, हर टीम के…
7 फरवरी। वेस्टइंडीज टीम के गेंदबाजी कोच वैसबर्ट ड्रैक्स ने कहा है कि उनकी टीम किसी तरह की सीमाओं में बंधी नहीं है और उसके लिए अगर कोई सीमा है ...
-
साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 3-0 से किया क्लीन स्वीप
सेंचुरियन, 6 फरवरी (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने यहां सुपरस्पोर्ट पार्क में बुधवार को खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को 39 रनों से हराकर ...
-
STATS: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टी-20 मैच में बने 3 बड़े रिकॉर्ड
वेलिंग्टन, 6 फरवरी (CRICKETNMORE)| वनडे में भारत के हाथों करारी हार खाने के बाद मेजबान न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज की शुरुआत बड़ी जीत के साथ की है। न्यूजीलैंड ने बुधवार ...
-
टी-20 सीरीज से बाहर हुई न्यूजीलैंड की बनार्डाइन
वेलिंग्टन, 6 फरवरी - न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज बनार्डाइन बेजयुइडेनहाउट भारत के खिलाफ खेली जा रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज से बाहर हो गई हैं। बनार्डाइन को ...
-
पहले टी-20 में न्यूजीलैंड ने महिला भारतीय टीम को 23 रनों से दी मात, आखिरी 8 विकेट केवल…
6 फरवरी। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में पूरे ओवर खेलने के बाद चार विकेट के ...
-
महिला क्रिकेट : न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 160 रनों का लक्ष्य
वेलिंग्टन, 6 फरवरी - न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा ...
-
महिला क्रिकेट, 1st T20 : भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी
वेलिंग्टन, 6 फरवरी - भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ ...
-
भारत विश्व कप के दावेदारों में से एक : वॉर्न
नई दिल्ली, 5 फरवरी - दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का मानना है कि इंग्लैंड और मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया के साथ-साथ भारत भी इस साल होने वाले विश्व कप के ...
-
WI vs ENG: जेसन होल्डर की जगह खिलाड़ी वेस्टइंडीज टीम में शामिल,क्रैग ब्रैथवेट होंगे कप्तान
एंटिगा, 5 फरवरी (CRICKETNMORE)| क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने इंग्लैंड के साथ होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए कीमो पॉल को 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया है ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31