Womens cricket
महिला क्रिकेट : इंग्लैंड जीता, सीरीज 2-1 से भारत के नाम
मुंबई, 28 फरवरी - डेनिएल व्याट (56), कप्तान हीथर नाइट (47) और जॉर्जिया एल्विस (नाबाद 33) की शानदार पारियों की मदद से इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में भारत को दो विकेट से हरा दिया। सीरीज 2-1 से भारत के नाम रही। भारत ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन का स्कोर बनाया, जिसे इंग्लैंड ने 48.5 ओवर में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारत से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने एक समय 49 रन के अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन निचले क्रम में व्याट, एल्विस और कैथरीन ब्रुंट (18) की उपयोगी पारियों ने विश्व चैम्पियन इंग्लैंड को दो विकेट से जीत दिला दी और उसे सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बचा लिया।
व्याट ने 82 गेंदों पर पांच चौके, नाइट ने 63 गेंदों पर छह चौके, एल्विस ने 53 गेंदों पर तीन चौके और ब्रुंट ने 20 गेंदों पर एक चौका लगाया। उनके अलावा एमी जोन्स ने 13 और टैमी ब्यूमोंट ने 21 रन बनाए।
भारत की ओर से झूलन गोस्वामी ने तीन, शिखा पांडे और पूनम यादव ने दो-दो जबकि दीप्ति शर्मा ने एक विकेट लिया।
इससे पहले, स्मृति मंधाना (66) और पूनम राउत (56) के अर्धशतकों की मदद से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे मेहमान टीम ने सात गेंद शेष रहते आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारत ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन का स्कोर बनाया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही और उसने एक रन के बाद ही जेम्मिाह रोड्रिगेज (0) का विकेट गंवा दिया।
इसके बाद मंधाना और राउत ने दूसरे विकेट के लिए 128 रनों की शानदार साझेदारी की। मंधाना टीम के 129 के स्कोर पर और राउत टीम के 131 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुई।
मंधाना ने अपने करियर का 16वां और राउत ने अपने करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया। मंधाना ने 74 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का जबकि राउत ने 97 गेंदों पर सात चौके लगाए।
मंधाना को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।
मंधाना और राउत के आउट होने के बाद भारतीय टीम एक बार फिर लड़खड़ा गई। मेजबान टीम ने अपने बाकी पांच विकेट मात्र 74 रन जोड़कर ही गंवा दिए और टीम आठ विकेट पर 205 रनों तक ही पहुंच पाई।
दीप्ति शर्मा ने 49 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 27 और शिखा पांडे ने 41 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 26 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से कैथरीन ब्रंट ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उनके अलावा आन्या श्रब्सुले, जॉर्जिया एल्विस और नटाली शिवर ने एक-एक विकेट लिए।
आईएएनएस
Related Cricket News on Womens cricket
-
Komal shines in BP XI loss to England XI in practice game
Mumbai, Feb 18 - Left-arm pacer Komal Zanzad took three wickets but Board President's XI lost to England XI by two wickets in a practice game at the Wankhede Stadium ...
-
Preview: India look for consolation win against NZ in final T20 (Women's Cricket)
Hamilton, Feb 9 - The Indian women's team will look to get their act together and score at least a consolation win when they take on New Zealand in the ...
-
महिला क्रिकेट : टी-20 क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी भारतीय टीम (प्रीव्यू)
हेमिल्टन, 9 फरवरी - न्यूजीलैंड के हाथों सीरीज हार चुकी भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप होने ...
-
India retain same women's squad for England ODI series
Mumbai, Feb 9 - The Indian women's selection committee on Saturday retained the Mithali Raj-led ODI squad that won the series against New Zealand, for the forthcoming three-match rubber against ...
-
टी-20 सीरीज से बाहर हुई न्यूजीलैंड की बनार्डाइन
वेलिंग्टन, 6 फरवरी - न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज बनार्डाइन बेजयुइडेनहाउट भारत के खिलाफ खेली जा रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज से बाहर हो गई हैं। बनार्डाइन को ...
-
पहले टी-20 में न्यूजीलैंड ने महिला भारतीय टीम को 23 रनों से दी मात, आखिरी 8 विकेट केवल…
6 फरवरी। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में पूरे ओवर खेलने के बाद चार विकेट के ...
-
महिला क्रिकेट : न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 160 रनों का लक्ष्य
वेलिंग्टन, 6 फरवरी - न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा ...
-
महिला क्रिकेट, 1st T20 : भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी
वेलिंग्टन, 6 फरवरी - भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ ...
-
प्रीव्यू : न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने उतरेगी भारतीय टीम (महिला क्रिकेट)
हेमिल्टन, 31 जनवरी - न्यूजीलैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को जब तीसरे और आखिरी वनडे ...
-
मिताली राज ने स्पिनरों के प्रदर्शन पर खुशी जताई
माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड), 29 जनवरी - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने न्यूजीलैंड की सपाट विकेट पर अपने स्पिन गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की है। भारतीय ...
-
महिला क्रिकेट : इंग्लैंड के साथ घर में वनडे, टी-20 सीरीज के मैच मुम्बई, गुवाहाटी में
मुम्बई, 17 जनवरी - भारत तथा इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन-तीन वनडे तथा टी-20 मैचों की सीरीज के मुकाबले मुम्बई तथा गुवाहाटी में खेले जाएंगे। बीसीसीआई के ...
-
ICC announces women's ODI and T20I teams of the year
Dec.31 (CRICKETNMORE) - The International Cricket Council today announced the women’s ODI and T20I teams of the year with New Zealand’s Suzie Bates named as captain of the 50-over side ...
-
महिला क्रिकेट : आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
सिडनी, 30 सितम्बर - कप्तान मेग लेनिंग (नाबाद 56) और राकील हेनेस (नाबाद 69) के अर्धशतकों की मदद से आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर ...
-
महिला क्रिकेट : वेस्टइंडीज ने द. अफ्रीका को 9 विकेट से शिकस्त दी
टरौबा (त्रिनिदाद), 30 सितम्बर - अनीसा मोहम्मद (24/5) के बाद नताशा मैक्लीन (नाबाद 42) और कप्तान स्टेफनी टेलर (नाबाद 34) की उपयोगी पारियों से वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
ਸੱਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੜ੍ਹੀ ਗਈ ਖ਼ਬਰਾਂ
-
- 2 days ago