World cup 2019: Cricket News & Match Updates
भारत से मिली हार के बावजूद टीम के प्रदर्शन के संतुष्ट हैं बांग्लादेश के कोच
3 जुलाई। आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत के खिलाफ मिली हार के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कोच स्टीव रोड्स टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि टीम के अच्छे प्रदर्शन के कारण ही भारत को जीत के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।
बांग्लादेश को मंगलवार को यहां लीग चरण के एक मैच में भारत के हाथों 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम अब सेमीफाइनल की होड़ से लगभग बाहर हो गई है।
आईसीसी ने रोड्स के हवाले से लिखा, "बड़ी टीम के खिलाफ हमने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उस पर मुझे बहुत गर्व है। शायद जिस तरह से हम उनके खिलाफ खेले, उससे हम लोगों की टीम बन गए हैं।"
उन्होंने कहा, "ड्रेसिंग रूम में स्टाफ सहित कई खिलाड़ी निराश हैं। हम अच्छा करने के लिए उत्साहित थे। हम एक बेहतरीन टीम के खिलाफ खेले, जो दुनिया में नंबर वन टीम है। हमने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन कुछ गलतियां हमें भारी पड़ीं।"
भारत ने इस मैच में रोहित शर्मा के 104 रनों की मदद से नौ विकेट पर 314 रनों का स्कोर बनाया और फिर बांग्लादेश को 286 रन पर आलआउट कर दिया।
कोच ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने अच्छा खेला, क्योंकि एक समय स्कोर 370 से 380 या 400 तक पहुंच सकता था। हमने अच्छी वापसी की, लेकिन भारत को हराने के लिए आपको हमेशा सर्वश्रेष्ठ देना होगा।" Read More...
Related Cricket News for World cup 2019 - Tesst
रायडू ने आखिरकार संन्यास लिया, वर्ल्ड कप टीम में चयन नहीं होने से थे निराश
पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी आर्थर का बयान, हमारी टीम की किस्मत हमारे ही हाथ में है
इंग्लैंड Vs न्यूजीलैंड, मैच 41: दोनों टीमों की प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट
वेस्टइंडीज, श्रीलंका मैच के दौरान दोनों टीमों से हुई ऐसी गलती, लगाया गया जुर्माना
बांग्लादेश से मिली जीत के तुरंत बाद कोहली गए टीम इंडिया के सबसे बुजुर्ग फैन के पास, लिया उनका आशीर्वाद
रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के कमाल से भारत ने बांग्लादेश को 28 रनों से दी मात, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
विजय शंकर की जगह टीम इंडिया में शामिल मयंक अग्रवाल इस ताऱीख को होंगे इंग्लैंड रवाना
रोहित शर्मा के शतकीय पारी के दम पर भारत ने बनाए 314 रन, बांग्लादेश को 315 रनों का टारगेट
वर्ल्ड कप : इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच में 3 टीमों की किस्मत होगी दांव पर (प्रीव्यू)
रोहित शर्मा का तूफानी शतक, वर्ल्ड कप 2019 में जड़ा चौथा शतक
CWC19: भारत बनाम बांग्लादेश, प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट
श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज धनंजय डी सिल्वा ने भारतीय टीम को दी चेतावनी, कहा मैच तो हम ही जीतेंगे ?
सेमीफाइन रेस से बाहर हुई वेस्टइंडीज तो निकोलस पूरन ने कहा, अब इस टीम को हराना एक मात्र मकसद
Weather Live Update Match 40: बांग्लादेश Vs भारत, जानिए आजके मैच में बारिश होगी या नहीं ?
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31