Yograj singh
Advertisement
युवराज सिंह के पिता ने धोनी पर फिर कसा तंज,बोले गंदगी हमेशा नहीं रहती
By
Saurabh Sharma
July 10, 2019 • 13:37 PM View: 1420
नई दिल्ली, 10 जुलाई (CRICKETNMORE)| युवराज सिंह के पिता योगराज ने एक बार फिर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आड़े हाथों लिया है और हाल में संन्यास लेने वाले अंबाती रायडू को वापस आने को कहा है। मध्य क्रम के बल्लेबाज रायडू ने पिछले सप्ताह क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया था।
रायडू को वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुना गया था। वह रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे लेकिन शिखर धवन तथा विजय शंकर के चोटिल होने के बाद भी उन्हें वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया। उनके स्थान पर ऋषभ पंत और रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में भी न शामिल किए गए मंयक अग्रवाल को इंग्लैंड बुलाया गया था।
Advertisement
Related Cricket News on Yograj singh
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement