Yuvraj singh: Cricket News & Match Updates
विश्व कप में धोनी की मौजूदगी काफी अहम : युवराज
मुंबई, 9 फरवरी - अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह का मानना है कि इस साल होने वाले विश्व कप में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मार्गदर्शन भारत के लिए काफी अहम होगा। आईसीसी क्रिकेट डॉट कॉम ने युवराज के हवाले से लिखा, "मुझे लगता है कि माही (धोनी) का क्रिकेट ज्ञान शानदार है। एक विकेटकीपर के तौर पर आप खेल पर नजर रखने के लिए बेहतरीन जगह पर होते हो। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में शानदार तरीके से यह काम किया है। वह एक बेहतरीन कप्तान रहे हैं। वह हमेशा युवा खिलाड़ियों और विराट (कोहली) का हमेशा मार्गदर्शन करते रहते हैं।"
उन्होंने कहा, "इसलिए मुझे लगता है कि फैसले लेने के मामले में उनकी मौजूदगी काफी अहम है। आस्ट्रेलिया में उन्होंने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्हें उसी तरह से गेंद हिट करते हुए देखना अच्छा है जैसे वह किया करते थे। मैं उन्हें अपनी शुभकामनायें देता हूं।"
भारतीय क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2011 में 50 ओवरों का विश्व कप और 2007 में पहला टी-20 विश्व कप जिताया था।
बल्लेबाजी और कीपिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करने के अलावा धोनी अहम मौकों पर गेंदबाजों को भी सलाह देने की क्षमता रखते हैं।
वर्ष 2011 में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में पदार्पण करने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल भी तारीफ की।
उन्होंने कहा, "मैं उन्हें भारत के लिए खेलते देखकर उत्साहित हूं। यह देखना शानदार है कि उन्होंने कितना सुधार किया है। वह घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करके यहां तक पहुंचे हैं।"
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Yuvraj singh - Tesst
WATCH IPL 2019 पहले दिखा युवराज सिंह की बल्लेबाजी का जादू, केवल इतने ही गेंद पर बना डाले 80 रन
युवराज सिंह को अब भी विश्व कप में खेलने की उम्मीद
Yuvraj Singh still hopeful of making World Cup squad
दखिए कैसे रोहित शर्मा ने अपने दोस्त युवराज सिंह का मुंबई इंडियंस में किया स्वागत
IPL 2019 Auction: Gautam Gambhir surprised as Yuvraj Singh goes unsold
रोहित शर्मा ने किया बर्थडे विश फिर युवराज ने उनके साथ जो किया उसे जानकर आप भी सहमत होंगे
बर्थडे स्पेशल: जब धोनी के खिलाफ खेलकर युवराज ने मचाया था कोहराम, 404 गेंद पर खेली थी 358 रन की तूफानी पारी
IPL Auction: जानिए युवराज सिंह की बेस प्राइस कितनी है, पूरी डिटेल्स
IPL 2019: Yuvraj Singh shown the door by Kings XI Punjab
Kids always need a bit of magic: Yuvraj Singh
Juggling different roles can be difficult: Yuvraj Singh
Cricketing greats to mentor Pro Star League's camp
Yuvraj named in domestic violence complaint, lawyer denies any case registered
Yuvraj named in domestic violence complaint
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31