17 ball fifty
Rajat Patidar ने वानखेड़े में जड़ा तूफानी पचास, Adam Gilchrist के 17 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेलते हुए वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में धमाकेदार अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस पारी के साथ पाटीदार ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के 17 साल पुराने खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पाटीदार ने इस मैच में सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्होंने अपनी फिफ्टी महज 17 गेंदों में पूरी की और इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में कप्तान के तौर पर एडम गिलक्रिस्ट के साथ संयुक्त रुप से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
Related Cricket News on 17 ball fifty
-
वैभव सूर्यवंशी ने RCB के खिलाफ 15 गेंदों में पचास ठोककर रच दिया इतिहास, ये कारनामा करने वाले…
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। RCB के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने ...
-
Litton Das ने 27 गेंदों में पचास ठोककर तोड़ा शाकिब अल हसन का बड़ा रिकॉर्ड, पहुंचे बांग्लादेश की…
बांग्लादेश के कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ लिटन दास ने एक और कमाल कर दिखाया। लिटन दास का नाम नीदरलैंड्स के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अर्धशतकीय पारी खेल शाकिब अल ...
-
WATCH: BBL में आई क्रिस जॉर्डन की सुनामी, 17 गेंदों में बना दी हाफ सेंचुरी
अपनी गेंदबाजी के लिए माने जाने वाले तेज़ गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने बिग-बैश लीग 2023-24 सीजन में अपने बल्ले से धमाल जारी रखा है। उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में अर्द्धशतक ...
-
WATCH: इरफान पठान ने दिया करिश्मे को अंज़ाम, 19 गेंदों में 65 रन बनाकर दिलाई टीम को जीत
लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के नए सीज़न के पहले मैच में इरफान पठान का ऐसा तूफान आया जो इंडिया कैपिटल्स को अपने साथ उड़ाकर ले गया। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31