Abhishek porel dog video
Advertisement
VIDEO: इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच के दौरान पिच तक पहुंचा कुत्ता, अभिषेक पोरेल गोद में उठाकर ले गए बाहर
By
Shubham Yadav
March 27, 2026 • 13:00 PM View: 382
आईपीएल 2026 का आगाज होने में 48 घंटे से भी कम का समय बचा है और हर कोई दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट टीम के शुरू होने का इंतजार कर रहा है। हालांकि, मजे की बात ये है कि टूर्नामेंट के पहले मैच से पहले ही फैंस क एंटरटेनमेंट का डोज मिलना शुरू हो गया है। इस समय सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक पोरेल एक कुत्ते को मैदान से बाहर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस सेशन के दौरान ये एक अजीब सा नजारा देखने को मिला। अभिषेक पोरेल बैटिंग कर रहे थे और तभी एक कुत्ता पिच पर दौड़ते हुए आ गया। इस युवा बैटर ने तुरंत सूझबूझ और शांति दिखाते हुए कुत्ते के पास जाकर उसे गोद में उठा लिया। फिर उसने सावधानी से उसे बाउंड्री लाइन की तरफ ले जाकर छोड़ दिया, जिसके बाद दोबारा से सेशन चलता रहा।
Advertisement
Related Cricket News on Abhishek porel dog video
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement