Abhishek sharma health update
Advertisement
अस्पताल से Discharged हुए अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा ने World Cup के अगले मैच से पहले फिटनेस पर दी बड़ी अपडेट
By
Ankit Rana
February 11, 2026 • 20:21 PM View: 509
भारतीय टीम के युवा स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की हेल्थ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तिलक वर्मा ने बताया कि अभिषेक हाल ही में जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां से अब उन्हें छुट्टी मिल चुकी है। हालांकि अगले मुकाबले में उनकी उपलब्धता को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस पर करीबी नजर बनाए हुए है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया को राहत की खबर मिली है। भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अभिषेक शर्मा पेट की परेशानी के चलते मेडिकल जांच के लिए अस्पताल गए थे, जहां जरूरी टेस्ट के बाद उन्हें बुधवार (11 फरवरी) को छुट्टी दे दी गई। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेल पाएंगे या नहीं।
Advertisement
Related Cricket News on Abhishek sharma health update
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement