Abhishek sharma news
VIDEO: अभिषेक शर्मा लगातार तीसरी बार 0 पर हुए आउट, आर्यन दत्त ने किया क्लीन बोल्ड
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा से फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन वो बुधवार (18 फरवरी) को नीदरलैंड के खिलाफ इस मैच में भी खाता नहीं खोल पाए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भी अभिषेक पहले ही ओवर में आउट हो गए। अभिषेक को नीदरलैंड के स्पिनर आर्यन दत्त ने क्लीन बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखाई।
इस मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन आर्यन दत्त ने पहले ही ओवर में भारत को पहला झटका देकर इस फैसले को गलत साबित कर दिया। पारी के पहले ओवर की पहली दो गेंदें डॉट खेलने के बाद अभिषेक ने तीसरी गेंद पर भी हवाई शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए और गेंद सीधा स्टंप पर जा लगी। उनके बोल्ड होने का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Related Cricket News on Abhishek sharma news
-
सरफराज खान ने अभिषेक शर्मा को मारे 1 ओवर में 30 रन, 20 गेंदों में ठोक दिए 62…
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे मुंबई के स्टार बल्लेबाज़ सरफराज खान विजय हजारे ट्रॉफी में गज़ब के फॉर्म में नजर आ रहे हैं और हर मुकाबले में वो नया ...
-
अभिषेक शर्मा ने 60 मिनट में मारे 45 छक्के, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कर रहे हैं अलग…
भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं और वजह भी काफी दिलस्प है। दरअसल, अभिषेक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले नेट्स ...
-
VIDEO: अभिषेक शर्मा ने जीती Haval H9 कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
एशिया कप 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा बेशक पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में असफल रहे लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने ...
-
Abhishek Sharma के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी, ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए Team India की ODI स्क्वाड में…
भारतीय टीम अक्टूबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया का टूर करने वाली है जहां वो तीन मैचों की ODI सीरीज भी खेलेगी। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए अभिषेक शर्मा ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31