Advertisement
Afg vs zim 2nd test: Cricket News & Match Updates
Advertisement
AFG vs ZIM 2nd Test: जिम्बाब्वे ने किया उलटफेर, अफगानिस्तान को निर्णायक मुकाबले में 57 रन से हराकर 1-0 से जीती सीरीज
AFG vs ZIM 2nd Test: जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे और निर्णायक मुकाबले को 57 रन से जीतकर टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में डेब्यूटेंट नसीर खान मारूफखिल ने कुल 9 विकेट हासिल करने के बाद बल्ले से शतक जमाकर सुर्खियां बटोरीं, लेकिन अफगान टीम को जीत नहीं दिला सके।
अफगानिस्तान ने टी20 सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' किया था, जिसके बाद टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा। ऐसे में दूसरा मुकाबला निर्णायक बन गया था, जिसे अपने नाम करने के साथ जिम्बाब्वे ने सीरीज जीत ली। Read More...
Afghanistan Cricket Team Zimbabwe Cricket Team AFG Vs ZIM AFG Vs ZIM 2nd Test Brendan Taylor Blessing Muzarabani Sharjah Cricket Stadium
Related Cricket News for Afg vs zim 2nd test - Tesst
Blessing Muzarabani ने बल्ले से रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने जिम्बाब्वे के पहले क्रिकेटर
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में नंबर-10 पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले जिम्बाब्वे के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
By Ankit Rana • 3 days ago
AFG vs ZIM 2nd Test: जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को हार की कगार पर पहुंचाया, आखिरी दिन जीत के लिए चाहिए 5 विकेट
जिम्बाब्वे ने दूसरे टेस्ट में अफगानिस्तान के सामने 418 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने 143 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। अब टीम को आखिरी दिन जीत के लिए 275 रन बनाने होंगे।
By Ankit Rana • 3 days ago
AFG vs ZIM 2nd Test: Brendan Taylor के शतक से जिम्बाब्वे ने पहली पारी में बनाए 339 रन, अफगानिस्तान ने 159 पर खोए 6 विकेट
जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 339 रन बनाए। ब्रेंडन टेलर ने शानदार शतक लगाया, जबकि डेब्यू कर रहे नासिर खान ने सात विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा। जवाब में अफगानिस्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट गंवा दिए।
By Ankit Rana • 5 days ago
AFG vs ZIM 2nd Test: अफगानिस्तान के खिलाफ शतक से महज 4 रन दूर ब्रेंडन टेलर, पहले दिन की समाप्ति तक जिम्बाब्वे- 250/5
AFG vs ZIM 2nd Test: जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में संभली हुई शुरुआत की है। इस टीम ने पहले दिन की समाप्ति तक 82 ओवरों का सामना किया और 5 विकेट खोकर 250 रन बना लिए हैं।
By IANS News • 6 days ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement