Afghanistan vs canada
T20 World Cup 2026: इब्राहिम जादरान-मोहम्मद नबी ने मचाया कहर, अफगानिस्तान ने दर्ज की 82 रन की दमदार जीत
Afghanistan vs Canada: इब्राहिम जादारन (Ibrahim Zadran) की तूफानी पारी और मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) की गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने गुरूवार (19 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में कनाडा को 82 रन से हरा दिया। इसके साथ ही दो जीत और दो हार के साथ अफगानिस्तान ने मौजूदा वर्ल्ड कप का अपना सफर खत्म किया,वहीं कनाडा को सभी चार मुकाबलों में हार मिली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कनाडा ने अपने 5 विकेट सिर्फ 48 रन के कुल स्कोर पर गवा दिए। हर्ष ठाकेर औऱ साद बिन जफर ने मिलकर छठे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की। हर्ष ने 23 गेंदों में 30 रन औऱ साद ने 26 गेंदों में 28 रन बनाए। लेकिन इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सका और कनाडा की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना पाई।
Related Cricket News on Afghanistan vs canada
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31