Ajinkya rahane
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने पर रहाणे ने अवार्ड इन लोगों को किया समर्पित
नोर्थ साउंड (एंटिगा), 26 अगस्त | वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले भारतीय टीम के उप-कप्तान अंजिक्य रहाणे ने अपने इस सैंकड़े को विशेष बताया है। रहाणे ने 17 टेस्ट मैच के बाद खेल के सबसे लंबे प्रारुप में शतक जमाया है।
अपनी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए रहाणे ने कहा, "मैं काफी विशेष महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि हमारे लिए पहली पारी काफी अहम थी। मेरे और लोकेश राहुल के बीच में हुई साझेदारी ने अच्छा काम किया। इससे पहले मैं हैम्पशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहा था जिससे मुझे मदद मिली।"
रहाणे ने अपने अवार्ड को अपने समर्थकों को समर्पित किया।
उन्होंने कहा, "पिछले तकरीबन दो साल में जिन लोगों ने मेरा समर्थन किया मैं यह अवार्ड उन्हें समर्पित करता हूं। विकेट काफी अच्छी थी। हम जानते थे कि अगर हम विकेट पर टिके रहे तो रन अपने आप आएंगे। रणनीति सिर्फ बल्लेबाजी करने की थी।"
बल्ले से रहाणे तो गेंद से जसप्रीत बुमराह ने अपना कमाल दिखाया और दूसरी पारी में सात रन देकर पांच विकेट लिए।
बुमराह ने अपने प्रदर्शन पर कहा, "जीत कर अच्छा लग रहा है। एक गेंदबाजी ईकाई के तौर पर हमने दबाव बनाया जो अच्छा रहा। हमने हवा का फायदा उठाया और अपनी रणनीति पर बने रहे। आउटस्विंगर डालने में काफी मेहनत लगती है। मेरे पास इनस्विंगर पहले से थी, लेकिन मैं जितना खेलता गया उतना इसे लेकर आत्मविश्वास आता गया।"
उन्होंने कहा, "इंग्लैंड में ड्यूक गेंद से खेलने से मदद मिली। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और मैं हमेशा से नई चीजें करने की कोशिश करता हूं। अगर गेंद स्विंग नहीं करती है तो मैं कोशिश करता हूं कि सीम से गेंद को मूव करा सकूं।"
Related Cricket News on Ajinkya rahane
-
Feels really special: Ajinkya Rahane on finally scoring ton
North Sound (Antigua), Aug 26: Vice-captain Ajinkya Rahane and pacer Jasprit Bumrah starred in India's record 318-run win over West Indies in the first of the two Test match. Rahane, who ...
-
IND vs WI: भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को 318 रन से हराया,इस खिलाड़ी को मिला मैन…
एंटिगा, 26 अगस्त | मैन आफ द मैच और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (102) के शतक के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (7 रन पर 5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम ...
-
India ride Ajinkya Rahane century to set West Indies target of 419
North Sound (Antigua), Aug 25: India set the West Indies a stiff target of 419 runs as they declared on 343/7 in their second innings on the fourth day of the ...
-
IND vs WI: अंजिक्य रहाणे,हनुमा विहारी की धमाकेदार पारी,भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 419 रन का विशाल लक्ष्य
एंटिगा, 25 अगस्त | उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (102) के शतक और हनुमा विहारी (93) तथा कप्तान विराट कोहली (51) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने यहां सर विवियन रिचर्डस ...
-
Ajinkya Rahane inches closer to ton as India take lead against West Indies
North Sound (Antigua), Aug 25: Ajinkya Rahane inched closer to a hundred as India sat firmly on the driver's seat with a 362-run lead against the West Indies at lunch on ...
-
IND vs WI: अंजिक्य रहाणे-हनुमा विहारी के दम पर टीम इंडिया को 362 रन की बढ़त
एंटिगा, 25 अगस्त | उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 90) और हनुमा विहारी (नाबाद 57) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने यहां सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ ...
-
Kohli, Rahane put India in driving seat against West Indies
North Sound (Antigua), Aug 25: Skipper Virat Kohli and his deputy Ajinkya Rahane's unbeaten half-centuries put India in the driving seat against West Indies as the visitors were 185/3 at stumps ...
-
IND vs WI: विराट कोहली-अजिंक्य रहाणे ने जड़ा अर्धशतक,टीम इंडिया को मिली 260 रन की मजबूत बढ़त
एंटिगा, 25 अगस्त | कप्तान विराट कोहली (नाबाद 51) और उपकप्तान आजिंक्य रहाणे (नाबाद 53) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने यहां सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज के ...
-
IND vs WI: चायकाल तक टीम इंडिया को 173 रन की बढ़त,दूसरी पारी में 3 बड़े खिलाड़ी आउट
एंटिगा, 25 अगस्त | भारत ने यहां सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को चायकाल तक अपनी दूसरी पारी ...
-
India vs West Indies: शतक से चूकने के बाद अंजिक्य रहाणे ने कही दिल जीतने वाली बात
एंटिगा, 23 अगस्त| भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि शतक से चूकने पर वह चिंतित नहीं है क्योंकि वह टीम के लिए खेलते हैं ना की खुद ...
-
Not too concerned on missing out century: Ajinkya Rahane
North Sound (Antigua), Aug 23: Vice-captain Ajinkya Rahane rescued India from a precarious situation on Day 1 of the first Test against West Indies in Antigua. Rahane walked in when ...
-
IND vs WI: अंजिक्य रहाणे की पारी से संभली भारतीय टीम,पहले दिन बनाए इतने रन
एंटिगा, 23 अगस्त| अजिंक्य रहाणे (81) के करियर के 18वें अर्धशतक की मदद से भारत ने यहां सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट ...
-
India vs West Indies: खराब शुरूआत के बाद राहुल-रहाणे ने संभाली टीम इंडिया की पारी
एंटिगा, 22 अगस्त | भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को लंच तक ...
-
Ajinkya Rahane,Hanuma Vihari among runs as tour-game ends in draw
St. Johns (Antigua), Aug 20: India vice-captain Ajinkya Rahane and Hanuma Vihari showed signs of form and hit timely centuries in the three-day practice match against West Indies A which ended ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31