Ajinkya rahane: Cricket News & Match Updates
पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद रहाणे का दिल टूटा, कही ऐसी बात
मोहाली, 17 अप्रैल| किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि इस विकेट पर 182 रनों का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था। पंजाब ने राजस्थान को अपने घर आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए मैच में 12 रनों से मात दी।
टीम को राहुल त्रिपाठी और जोस बटलर ने शानदार शुरुआत दी लेकिन फिर टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी और अंत के ओवरों में तेजी से रन नहीं बना पाई। मैच के बाद रहाणे ज्यादा आलोचनात्मक नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दो-तीन बड़े शॉट की बात थी।
रहाणे ने कहा, "इस विकेट पर 182 रनों का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था। हमने अच्छी शुरुआत की। यह सिर्फ दो छक्कों की बात थी। इस तरह के मैचों में आप ज्यादा किसी की आलोचना नहीं कर सकते। हमारे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की।"
उन्होंने कहा, "इस तरह के लक्ष्य का पीछा करते हुए आप जल्दी-जल्दी विकेट नहीं खो सकते। मेरे और स्टुअर्ट बिन्नी के बीच चर्चा मैच को अंत तक ले जाने की हुई थी। त्रिपाठी ने अच्छी शुरुआत की। हमें गलतियों से सीखना होगा। टी-20 में इस तरह की चीजें होती रहती हैं।"
बेशक राजस्थान के बल्लेबाज विफल हो गए हों लेकिन उसके गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की। जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए। रहाणे ने ईश सोढ़ी और श्रेयस गोपाल की भी तारीफ की।
रहाणे ने कहा, "हमारे दो लेग स्पिनरों ने मध्य के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। जोफ्रा के चार ओवर अहम रहे।"
Related Cricket News for Ajinkya rahane - Tesst
मुंबई इंडियंस पर मिली जीत लेकिन राजस्थान के कप्तान अंजिक्य रहाणे इस कारण हुए नाखुश
IPL 2019: सीएसके से मिली हार, रहाणे ने इऩ खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा
Credit to bowlers, should have batted better: Ajinkya Rahane
We didn't bowl to our plans, need to learn,says RR skipper Ajinkya Rahane
KKR से मिली करारी हार के बाद राजस्थान के कप्तान अंजिक्य रहाणे बोले,इस वजह से हारी टीम
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अंजिक्य रहाणे पर धीमी ओवर गति के कारण लगा जुर्माना
Rajasthan Royals skipper Ajinkya Rahane fined for slow over-rate
अंजिक्य रहाणे बोले,धोनी की बल्लेबाजी के सामनें गेंदबाजों का हो जाता है ऐसा हाल
When Dhoni bats, it is difficult for bowlers,says Ajinkya Rahane
चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद अंजिक्य रहाणे को बड़ा झटका, लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना
When Warner is on song, there's little margin: Rahane
Won't comment on Ashwin Mankading Buttler,says Ajinkya Rahane
IPL 2019: मांकड़ रन आउट विवाद को लेकर रहाणे का बयान, मैच रेफरी निर्णय लेंगे
IPL 2019: Tussle sees Rajasthan Royals players stuck outside stadium
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31