Anaya bangar gender affirming surgery
VIDEO: अब अनाया बांगर करवाने जा रही हैं 'Gender-Affirming Surgery', जानिए क्या है ये पूरा ट्रीटमेंट
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बैटिंग कोच संजय बांगर की ट्रांसजेंडर बेटी अनाया बांगर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अनाया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बहुत ही पर्सनल मैसेज शेयर करते हुए बताया है कि वो 14 मार्च को बैंकॉक में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करवाएंगी। अनाया ने इस दौरान ये भी खुलासा किया कि उन्हें उनके पिता का साथ भी मिल गया है।
इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में, अनाया ने बताया कि ये फैसला कई सालों की सोच-समझ, मेडिकल जांच और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद लिया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि वो सर्जरी और रिकवरी की पूरी प्रक्रिया को डॉक्यूमेंट करेंगी ताकि सर्जरी के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके और लोग इस प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकें। अनाया ने ये भी बताया कि उन्हें उनके परिवार और पिता से पूरा इमोशनल और फाइनेंशियल सपोर्ट मिल रहा है।
Related Cricket News on Anaya bangar gender affirming surgery
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31