Angkrish raghuvanshi century
Advertisement
9 चौके 5 छक्के और 103 रन! KKR के 21 साल के बल्लेबाज़ ने मैदान पर उठाया तूफान, IPL 2026 से पहले ठोका शतक; देखें VIDEO
By
Nishant Rawat
March 21, 2026 • 08:59 AM View: 164
Angkrish Raghuvanshi Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसके लिए तीन बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) जमकर प्रैक्टिस कर रही है। गौरतलब है कि KKR ने बीते शुक्रवार, 20 मार्च को एक इंट्रा-स्क्वाड मुकाबला खेला है जिसमें टीम के 21 साल के बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) ने मैदान पर तूफान ही उठा दिया और एक शानदार शतकीय पारी खेली।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी पर्पल नाइटर्स के लिए खेल रहे थे और नंबर-3 पर बैटिंग करने मैदान पर आए थे। यहां उन्होंने 55 बॉल पर 9 चौके और 5 छक्के ठोककर नाबाद 103 रनों की पारी खेली और 187.27 की तूफानी स्ट्राइक रेट से शतक पूरा किया।
Advertisement
Related Cricket News on Angkrish raghuvanshi century
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement