Anrich nortje five wicket haul: Cricket News & Match Updates
W,W,W,W,W: एनरिक नॉर्खिया ने ETPL में उठाया तूफान, 4 ओवर में 11 रन देकर झटके 5 विकेट; देखें VIDEO
Anrich Nortje Five Wicket Haul Video: यूरोपियन प्रीमियर लीग 2026 (European T20 Premier League 2026) का छठा मुकाबला बीते शनिवार, 29 अगस्त को वूरबर्ग के स्पोर्टपार्क डुइवेस्टीन में खेला गया था जो कि बारिश के कारण पूरा नहीं सका। गौरतलब है कि इसी बीच रॉटरडैम डॉकर्स (Rotterdam Dockers) के तेज गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से बेलफ़ास्ट वॉल्व्स (Belfast Wolves) की बैटिंग को तहस-नहस कर दिया और विकेटों का पंजा खोला।
एनरिक नॉर्खिया ने लिए 5 विकेट: साउथ अफ्रीका के 32 वर्षीय तेज गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया विपक्षी बल्लेबाज़ों को अपनी रफ्तार से डराकर आउट करते हैं। वो तेज यॉर्कर और खतरनाक बाउंसर डालकर बल्लेबाज़ों के होश उड़ाते हैं। ETPL के मुकाबले में भी ऐसा ही देखने को मिला। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 5 विकेट चटकाए। Read More...
Related Cricket News for Anrich nortje five wicket haul - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31