Arcs andheri win: Cricket News & Match Updates
मुंबई टी-20 लीग में किया अर्जुन तेंदुलकर ने धमाका, 3 विकेट लेने के बाद 25 गेंदों में ठोका पचासा
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टी-20 लीग 2026 में अपने प्रदर्शन से धूम मचा दी। वानखेड़े स्टेडियम में बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ ARCS अंधेरी के लिए खेलते हुए, अर्जुन ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। पहले गेंदबाजी करते हुए अंधेरी ने बांद्रा को 20 ओवर में सिर्फ़ 144 के स्कोर पर रोक दिया।
तेंदुलकर ने अपनी बाएं हाथ की तेज़ गेंदबाजी से 3 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए। इतना ही नहीं, जब वो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए, तो उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाए और 34 गेंदों में 66 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 50 रन पूरे किए। उनकी इस पारी के चलते अंधेरी ने 13.5 ओवर में मैच जीत लिया और तेंदुलकर को 'मैन ऑफ़ द मैच' चुना गया। Read More...
Related Cricket News for Arcs andheri win - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31