Arhsdeep singh record: Cricket News & Match Updates
Arshdeep Singh ने रचा इतिहास, धर्मशाला में Reeza Hendricks का विकेट लेकर तोड़ा Bhuvneshwar Kumar का महारिकॉर्ड
Arshdeep Singh Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (IND vs SA 3rd T20) रविवार, 14 दिसंबर को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम के युवा तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने पावरप्ले के दौरान साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज़ रीजा हेंड्रिक्स (Reeza Hendricks) का विकेट लेकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ अर्शदीप ने भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि धर्मशाला टी20 में अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम के लिए तीन ओवर गेंदबाज़ी की जिसमें उन्होंने सिर्फ 9 रन देकर 1 विकेट लिया। उन्होंने अपने कोटे के पहले ही ओवर में मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज़ रीजा हेंड्रिक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया जो कि LBW होकर आउट हुए। इसी के साथ अब अर्शदीप भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में बॉलिंग करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। Read More...
Related Cricket News for Arhsdeep singh record - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31