Bcci: Cricket News & Match Updates
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 और वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी खतरे में, बीसीसीआई ने ICC के सामने सुनाया फैसला
मुंबई, 5 मार्च| हाल ही में ही अपनी तिमाही बैठक में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से कहा था कि अगर उसे टी-20 विश्व कप 2021 और वनडे विश्व कप-2023 की मेजबानी करनी है तो उसे टैक्स में छूट देनी होगी।
अगर बीसीसीआई ऐसा नहीं कर पाता है तो उसे मेजबानी खोनी पड़ सकती है। आईसीसी की यह चेतावनी का बीसीसीआई पर ज्यादा असर नहीं हुआ है। उसने कहा है कि आईसीसी चाहे तो वर्ल्ड कप को भारत से बाहर ले जा सकती है।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि आईसीसी चाहे तो भारत से विश्व कप की मेजबानी छीन सकता क्योंकि टैक्स का मुद्दा सरकार है जिसके लिए सरकार की मंजूरी की जरूरत होती है। इस तरह के बाहरी दबाव इसमें कोई मदद नहीं कर सकते।
अधिकारी ने कहा, "अगर वह आईसीसी टूर्नामेंट बाहर ले जाना चाहते हैं तो कोई बात नहीं। फिर बीसीसीआई अपना रेवेन्यू भी आईसीसी में से वापस लेगा। फिर देखेंगे कि किसका नुकसान होता है।"
अधिकारी ने कहा, "जो लोग प्रशासन में हैं वो लोग पॉलीसी को बिना कानूनी तरीके से बनाना चाहते हैं। आईसीसी को इस तरह के फैसले के बीसीसीआई को मानने के लिए मुश्किलात होगी क्योंकि इनमें से कई मुद्दे बोर्ड की पहुंच में नहीं होते।"
बीसीसीआई के एक और अधिकारी ने बताया कि आईसीसी दावा तो सभी को साथ लेकर चलने का करती है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी कोशिश हर तरह से भारत को नुकसान पहुंचाने की होती है।
उन्होंने कहा, "पहले भी ऐसा पाया गया है कि आईसीसी का अपने सदस्यों से अलग तरह के बर्ताव रहता है। उदाहरण के तौर पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया को सिर्फ टैक्स में छूट हासिल करने की कोशिश करने को कहा जाता है लेकिन बीसीसीआई को यह बात सुनिश्चित करने को कहा जाता है कि वह टैक्स में छूट हासिल करे।"
उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं हो सकता कि बीसीसीआई इस पर राजी हो जाए। आईसीसी एक तरफ यह नहीं कह सकती कि उनका मकसद सभी को साथ लेकर चलने का है वहीं दूसरी तरफ वह भारत के नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करती है।" Read More...
Related Cricket News for Bcci - Tesst
ICC welcome to take T20, ODI World Cup out of India for tax exemption: BCCI
विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर बीसीसीआई ने किया यह काम, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया
ICC assures BCCI of security during World Cup
BCCI undecided on boycotting Pakistan at ICC World Cup 2019
BCCI to write to ICC over boycotting Pakistan
आईसीसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच को लेकर बीसीसीआई करेगा यह फैसला
CoA meet to discuss playing Pakistan in 2019 World Cup
SC appoints Justice DK Jain as BCCI Ombudsman
सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व न्यायाधीश डी.के. जैन को बीसीसीआई का लोकपाल नियुक्त किया
BCCI को पुलवामा शहीदों के परिजनों को 5 करोड़ रुपये देने चाहिए,सीके खन्ना की COA से मांग
BCCI should donate Rs 5 crore for Pulwama martyrs' families: Khanna
आगामी सीरीज के लिए बीसीसीआई ने यू-19 टीम घोषित की
BREAKING NEWS: हार्दिक पांड्या, केएल राहुल पर लगा बैन हटाया गया, BCCI ने बताई बड़ी वजह
ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत के बाद BCCI ने चयनकर्ताओं को दिया तोहफा, मिलेंगे इनाम स्वरूप इतने रूपये
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31