Ben dwarshuis 108m six
Advertisement
  
         
        BBL 2024-25: बेन ड्वारशुइस ने जड़ डाला 108 मीटर लंबा मॉन्स्टर छक्का, स्टेडियम की छत पर गिरी गेंद, देखें Video
                                    By
                                    Nitesh Pratap
                                    December 16, 2024 • 19:43 PM                                    View: 633
                                
                            बिग बैश लीग 2024-25 (Big Bash League 2024-25) के दूसरे मैच में सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) के बेन ड्वारशुइस (Ben Dwarshuis) ने मेलबर्न रेनेगेड्स (Melbourne Renegades) के कप्तान विल सदरलैंड (Will Sutherland) की गेंद पर 108 मीटर लंबा छक्का मार दिया। यह मैच सिक्सर्स ने 5 विकेट से जीत लिया।
पारी का 18वां ओवर करने आये सदरलैंड ने पहली गेंद मिडिल और लेग स्टंप की ओर डाली। ड्वारशुइस ने अपना फ्रंट लेग आगे की ओर निकालते हुए वाइड लॉन्ग ऑन पर 108 मीटर लंबा छक्का मार दिया। गेंद सीधे स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। हर कोई इस छक्के की तारीफ कर रहा था। वो 6 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद रहे। आपको बता दे कि ड्वारशुइस निचले क्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानें जाते है।
 TAGS 
                        Ben Dwarshuis 108M Six Ben Dwarshuis Will Sutherland Sydney Sixers Vs Melbourne Renegades Big Bash League 2024-25 Ben Dwarshuis 108M Six Ben Dwarshuis Will Sutherland Sydney Sixers vs Melbourne Renegades Big Bash League 2024-25                    
                    Advertisement
  
                    Related Cricket News on Ben dwarshuis 108m six
Advertisement
  
        
    Cricket Special Today
- 
                    - 06 Feb 2021 04:31
 
Advertisement
  
        
     
             
                             
                             
                         
                         
                         
                        