Advertisement
Bharti fulmali comeback: Cricket News & Match Updates
Advertisement
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के भारतीय महिला टीम का ऐलान, 7 साल बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) महिला चयन समिति ने शनिवार (17 जनवरी) को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। यह दौरा फरवरी-मार्च में खेला जाएगा, जिसमें तीन टी20 मैच, तीन वनडे और एक टेस्ट मुकाबला शामिल है। सफेद गेंद के फॉर्मेट में टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना उनकी उपकप्तान होंगी।
टी20 सीरीज के लिए सबसे ज्यादा चर्चा भारती फुलमाली की वापसी को लेकर है। 31 साल की फुलमाली ने भारत के लिए आखिरी बार 2019 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। करीब 7 साल बाद उन्हें फिर से टीम इंडिया की टी20 टीम में जगह मिली है। घरेलू क्रिकेट और महिला प्रीमियर लीग में गुजरात के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते टीम में उनकी वापसी हुई है। Read More...
India Women Squad Australia Tour ODI Series T20 Series Bharti Fulmali Comeback Harmanpreet Kaur Smriti Mandhana
Related Cricket News for Bharti fulmali comeback - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement