Bowling action controversy: Cricket News & Match Updates
The Hundred में मचा बवाल! Usman Tariq के बॉलिंग एक्शन से नाराज हुए Tim David; देखें VIDEO
Tim David Question Usman Tariq Bowling Action Video: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का चौथा मुकाबला बीते शुक्रवार, 24 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां मेजबान टीम बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix) ने 214 रन डिफेंड करके ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) को 10 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच मैदान पर बवाल देखने को मिला और ट्रेंट रॉकेट्स के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ टिम डेविड (Tim David) ने बर्मिंघम फीनिक्स के पाकिस्तानी गेंदबाज़ उस्मान तारिक (Usman Tariq) के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाए।
दरअसल, ये घटना ट्रेंट रॉकेट्स की पारी की 55वीं गेंद पर घटी। यहां उस्मान तारिक ने ऑफ साइड में काफी बाहर गेंद डिलीवर किया था जिस पर टिम डेविड अपना शॉट खेलने की कोशिश में बैट का ऐज लगा बैठे। इसके बाद होना क्या था, विकेटकीपर ने विकेट के पीछे कैच पकड़ा जिसके चलते टिम डेविड अपना विकेट खो बैठे। Read More...
Related Cricket News for Bowling action controversy - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31