Brian bennett biopic bollywood: Cricket News & Match Updates
VIDEO: क्या बॉलीवुड ने किया ब्रायन बेनेट को बायोपिक के लिए अप्रोच? सुनिए सिकंदर रजा का मज़ेदार जवाब
Sikandar Raza on Brian Bennett Biopic: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम तो टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज से आगे नहीं जा पाई लेकिन इस वर्ल्ड कप में उनके लिए सलामी बल्लेबाज़ ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) ने जो कर दिखाया वो शायद आने वाले कई सालों तक फैंस याद रखेंगे। बेनेट ने टूर्नामेंट में बेहद ही कमाल की बल्लेबाज़ी की और 146 की औसत से 292 रन बनाकर इतिहास रच दिया।
इस टूर्नामेंट में 22 साल के ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए 6 मैचों में 3 अर्धशतक ठोककर 146 की औसत से 292 रन ठोके। इसी के साथ अब ब्रायन बेनेट टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के एक एडिशन में सर्वाधिक औसत के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया, जिन्होंने साल 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में 5 मैचों 136.50 की औसत से 273 रन जोड़े थे। Read More...
Related Cricket News for Brian bennett biopic bollywood - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31