Colin munro celebration: Cricket News & Match Updates
Colin Munro का Viral Celebration देखा क्या! पचासा ठोका और फिर जीभ हिलाकर मनाया जश्न; देखें VIDEO
Colin Munro New Celebration Video: त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) के सलामी बल्लेबाज़ कॉलिन मुनरो (Colin Munro) ने रविवार, 30 अगस्त को त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में जमैका किंग्समेन (Jamaica Kingsmen) के खिलाफ 42 गेंदों पर 52 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि उन्होंने पचासा ठोकने के बाद एक खास अंदाज़ में जश्न मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना TKR की पारी के 12वें ओवर में घटी। जमैका किंग्समेन के लिए ये ओवर हरफनमौला खिलाड़ी सैम अयूब कर रहे थे जिनकी छठी गेंद पर कॉलिन मुनरो ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के बाद कॉलिन मुनरो ने खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने अपने दाएं हाथ से अपना बैट उठाया और फिर अपने बाएं हाथ से C बनाया। यहां उन्होंने जश्न मनाते हुए अपनी जीभ मुंह से बाहर निकाली और उसे तेजी से हिलाया। यही वज़ह है ये वीडियो वायरल हो रहा है। Read More...
Related Cricket News for Colin munro celebration - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31