Cricket gossip: Cricket News & Match Updates
'केन और अंडरटेकर भी....', 'RCB के दानिश सैत ने हार्दिक का नाम लेकर उड़ाया क्रुणाल पांड्या का मज़ाक
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच के बाद हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के बीच रिश्तों में चल रहे मनमुटाव की खबरों को और हवा मिल गई है।इस मैच के दौरान और मैच के बाद दोनों भाईयों में बिल्कुल भी बातचीत नहीं दिखी जिससे साफ था कि फिलहाल दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है। हालांकि, इन खबरों के बीच एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें दानिश सैत क्रुणाल पांड्या के साथ हार्दिक को लेकर मस्ती करते दिख रहे हैं।
अपने किरदार 'मिस्टर नैग्स' के रूप में पहचाने जाने वाले दानिश, बुधवार को RCB द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में क्रुणाल पांड्या के साथ नजर आए। इस दौरान सबसे पहले तो नैग्स ने क्रुणाल से अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की, क्योंकि पिछले साल इस ऑलराउंडर ने उन्हें इंटरव्यू नहीं दिया था। क्रुणाल ने कहा कि उनकी कुछ पारिवारिक ज़िम्मेदारियां थीं और उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा कि कभी-कभी घर में इतने ज़्यादा लोग होते हैं कि आप किसी एक को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। Read More...
Related Cricket News for Cricket gossip - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31