Cricket news: Cricket News & Match Updates
बीसीसीआई के खिलाफ प्रभुत्व के दुरुपयोग मामले में सीसीआई का आदेश खारिज
नई दिल्ली, 24 फरवरी (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के खिलाफ प्रभुत्व के दुरुपयोग के आरोप में जुर्माना लगाने के भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेश को प्रतिस्पर्धा अपीलीय न्यायाधिकरण (काम्पैट) ने खारिज कर दिया है।
काम्पैट ने कहा है कि सीसीआई ने क्रिकेट निकाय पर कानून का हथौड़ा चलाने के लिए इंटरनेट से डाउन लोड की गयी ऐसी सूचनाओं पर यकीन किया जो ‘‘कानून की कसौटी पर नहीं ठहरतीं।’’ सीसीआई ने पिछले साल फरवरी में क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में प्रतिस्पर्धा रोधी गतिविधियों का दोषी पाने के बाद 52–24 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने का आदेश दिया था। सीसीआई ने कहा था कि बीसीसीआई ने अपनी दबदबे की स्थिति का दुरुपयोग किया। आयोग ने बोर्ड को ऐसी गतिवधियों से बचने का निर्देश दिया था जिससे किसी संभावित प्रतिस्पर्धी को बाजार में प्रवेश का मौका नहीं मिले। यह आदेश एक व्यक्ति द्वारा नवंबर 2010 में दाखिल शिकायत के बाद जारी किया गया था। बीसीसीआई ने बाद में आयोग के इस निर्देश को काम्पैट में चुनौती दी जिसने अब उक्त आदेश को दरकिनार कर दिया है और नए सिरे से सुनवाई के लिए इस मामले को आयोग के पास भेज दिया। Read More...
Related Cricket News for Cricket news - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31