Cricket team news: Cricket News & Match Updates
VIDEO: आखिर खत्म हुआ इंतज़ार, DC के साथ जुड़े मिचेल स्टार्क और नेट्स में मचाया कहर
आईपीएल 2026 के बीच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क शुक्रवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से जुड़ चुके हैं। इस लेफ्ट-आर्म तेज़ गेंदबाज़ को 1 मई से वापसी करने की मंज़ूरी मिल गई है। स्टार्क ने टीम के साथ जुड़ने के बाद प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है जिसका वीडियो दिल्ली कैपिटल्स ने खुद शेयर किया है।
अक्षर पटेल की कप्तानी वाली कैपिटल्स को एक उतार-चढ़ाव भरे सीज़न के बाद अब ज़ोरदार वापसी की सख्त ज़रूरत है। सात मैचों में सिर्फ़ तीन जीत के साथ वो पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर हैं। उनका ये सीज़न काफ़ी अस्थिर रहा है। कभी उन्होंने 250 से ज़्यादा का स्कोर बनाया, तो कभी एक वर्ल्ड-रिकॉर्ड चेज़ का सामना किया। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ़ वो महज़ 75 रन पर ही ऑल आउट हो गए। इस महीने की शुरुआत में गुजरात टाइटंस के हाथों सिर्फ़ एक रन से मिली हार ने उनके मानसिक दबाव को और भी बढ़ा दिया है। Read More...
Related Cricket News for Cricket team news - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31