Csk captain
WATCH: IPL से पहले माही का फिल्मी अंदाज, सुनाई दे रहा है मुझे... धोनी बने 'एनिमल'
आईपीएल 2025 से पहले एमएस धोनी का एक नया अंदाज़ सामने आया है, जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के किरदार रणविजय सिंह का अंदाज कॉपी किया है। दरअसल, धोनी ई-मोटराड (EMotorad) नाम की इलेक्ट्रिक साइकिल कंपनी के विज्ञापन में नज़र आए हैं, जहां उनके साथ फिल्म 'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी दिखे। धोनी इस एड में उसी अंदाज में सड़क पार करते हैं जैसे रणबीर फिल्म में अपनी गैंग के साथ कार से उतरते हैं। फर्क बस इतना है कि धोनी के साथ उनकी गैंग की जगह ई-बाइक है।
एड में एक मजेदार मोमेंट तब आता है जब वांगा धोनी से कहते हैं कि ये एड तो सुपरहिट हो गया। धोनी फिर एक बार रणबीर की स्टाइल में डायलॉग मारते हैं, "सुनाई दे रहा है मुझे, बहरा नहीं हूं मैं।" इसके बाद धोनी उसी अंदाज में ई-बाइक चलाते हैं, लंबी हेयरस्टाइल के साथ, जैसे 'एनिमल' में रणबीर का लुक था।
Related Cricket News on Csk captain
-
IPL 2024: GT की जीत में चमके गिल-साई और मोहित, CSK को 35 रन से हराते हुए प्लेऑफ…
आईपीएल 2024 के 59वें मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हरा दिया। ...
-
IPL 2024: CSK के कप्तान गायकवाड़ ने दिखाई अपनी क्लास, भुवी की गेंद पर जड़ दिया शानदार छक्का,…
आईपीएल 2024 के 18वें मैच में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31