Csk collapse news: Cricket News & Match Updates
VIDEO: जडेजा ने अपनी ही पुरानी टीम की तोड़ी कमर, एक ही ओवर में दिए दो झटके
इंडियन प्रीमियर के लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बैटिंग का न्यौता दिया और RR के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए सीएसके के टॉप ऑर्डर को तहस नहस कर दिया। इतना ही नहीं, अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेल रहे रविंद्र जडेजा भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी पहले ही ओवर में दो विकेट चटकाकर सीएसके को पूरी तरह मैच से बाहर कर दिया।
जडेजा जब अपनी पुरानी टीम के खिलाफ अपना पहला ओवर करने के लिए आए तो स्ट्राइक पर इम्पैक्ट प्लेयर सरफराज खान खेल रहे थे। उन्होंने जडेजा की पहली गेंद को तो आराम से खेल दिया लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने छक्का लगाने की कोशिश की औऱ पूरी तरह से गच्चा खा गए। गेंद उनके पैड्स पर जा लगी और अपील के बाद अंपायर ने आउट दे दिया। सरफराज ने रिव्यू भी लिया लेकिन ये रिव्यू उनके काम ना आया और उन्हें पवेलियन जाना पड़ा। Read More...
Related Cricket News for Csk collapse news - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31