Ct vs pre
CT vs PRE, Dream 11 Prediction: विल जैक्स को बनाएं कप्तान, 4 गेंदबाज़ टीम में करें शामिल
MI Cape Town vs Pretoria Capitals Dream 11 Team
SA20 लीग का 20वां मुकाबला एमआई केप टाउन (MI Cape Town) और प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार आज शाम यानी 23 जनवरी को न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। टूर्नामेंट में अब तक प्रिटोरिया कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। कैपटिल्स 6 मुकाबलों में से 4 जीत चुकी है और पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। वहीं एमआई केप टाउन 6 मुकाबलों में से 3 मैच जीतकर तीसरे पायदान पर है।
इस मुकाबले में विल जैक्स पर दांव खेला जा सकता है। 23 साल का यह इंग्लिश ऑलराउंडर अच्छे टच में हैं और अब तक टूर्नामेंट में 208 रन बना चुका है। उनके नाम 2 विकेट भी है। उपकप्तान के तौर पर जॉर्ज लिंडे को चुने। लिंडे ने 42.66 की औसत से 128 रन बनाए हैं। उनके नाम 5 विकेट दर्ज हैं। पेसर को शुरुआत में मदद मिलेगी ऐसे में एनरिक नॉर्खिया, कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर को टीम में जरूर शामिल करें।
Related Cricket News on Ct vs pre
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31