Dc vs mi news: Cricket News & Match Updates
DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रौंदा, समीर रिजवी ने ठोके 90 रन
DC vs MI, IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शनिवार, 04 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 8वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। दिल्ली की इस जीत में मुख्य भूमिका उनके मिडल ऑर्डर बल्लेबाज समीर रिजवी ने निभाई। रिजवी ने आउट होने से पहले 90 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम की जीत को आसान बना दिया।
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ही मुंबई इंडियंस की कैप्टेंसी कर रहे थे और उन्होंने नंबर-4 पर बैटिंग करके टीम के लिए सबसे ज्यादा 36 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के ठोककर 51 रन बनाए। उनके अलावा MI के लिए रोहित शर्मा ने 26 गेंदों पर 35 रन और नमन धीर ने 21 गेंदों पर 28 रनों की अच्छी पारी खेली। Read More...
Related Cricket News for Dc vs mi news - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31