Del vs rai: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'मैं वो नहीं हूं जिसने विराट को बोल्ड किया' विराट कोहली के फैंस ने गलत हिमांशु सांगवान को लपेटा
दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी मैच की पहली पारी में विराट कोहली के सस्ते में आउट होने के बाद विराट के फैंस काफी निराश थे और इस वजह से उनको बोल्ड करने वाले तेज़ गेंदबाज़ हिमांशु सांगवान को विराट के फैंस का गुस्सा भी झेलना पड़ा। 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए वापसी कर रहे कोहली को रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने शानदार गेंद पर बोल्ड करके लाइमलाइट लूट ली। विराट केवल 15 गेंद ही खेल पाए और 6 रन बनाकर आउट हो गए।
कोहली के जल्दी आउट होने से निराश उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर हिमांशु सांगवान को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन उनका गुस्सा गलत हिमांशु सांगवान पर निकल गया। हिमांशु सांगवान नाम के एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि विराट के फैंस जिस हिमांशु सांगवान को ढूंढ रहे हैं वो हिमांशु सांगवान वो नहीं है। Read More...
Related Cricket News for Del vs rai - Tesst
VIDEO: सिक्योरिटी को चकमा देकर मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, पैर छुने का वीडियो हुआ वायरल
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31