Dharamshala cricket stadium: Cricket News & Match Updates
बिलासपुर का लुहणू क्रिकेट ग्राउंड क्यों है खास? रोहित शर्मा से जुड़ा है दिलचस्प किस्सा
Untold Story of Luhnu Cricket Ground - क्रिकेट में जब भी हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत स्टेडियम के बारे में सोचते हैं, तो आम तौर पर चर्चा धर्मशाला की खूबसूरत बर्फ से ढकी चोटियों के बीच बने स्टेडियम से शुरू होती है और वहीं खत्म हो जाती है। बहरहाल बहुत जल्दी एक रणजी ट्रॉफी मैच धर्मशाला से लगभग 150 किलोमीटर दूर के एक स्टेडियम को वह चर्चा दिलाएगा जिसका इंतजार है। ये है बिलासपुर (Bilaspur) का लुहणू क्रिकेट ग्राउंड (Luhnu Cricket Ground) और इस मैच से नोट किया जाएगा कि देश में एक ऐसा खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम भी है।
लगातार और बेमौसम बारिश के कारण धर्मशाला स्टेडियम के आउटफील्ड में पानी भरा है और हालात देख, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने मान लिया है कि मौजूदा चैंपियन मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच एलीट ग्रुप डी का हाई-प्रोफाइल रणजी ट्रॉफी मैच वहां 18 अक्टूबर 2026 से आयोजित कर पाना बड़ा मुश्किल है। नतीजा: एसोसिएशन ने ये मैच अपने ही राज्य में, लुहणू क्रिकेट ग्राउंड (Luhnu Cricket Ground) में शिफ्ट कर दिया है।
विश्वास कीजिए, कई जानकार लुहणू क्रिकेट ग्राउंड को पिचों के बेहतर रखरखाव और बड़े एवं बेहतर आउटफील्ड के लिएधर्मशाला स्टेडियम से भी बेहतर, 4.4-स्टार रेटिंग देते हैं। तब भी ये ग्राउंड चर्चा में नहीं क्योंकि सालों से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन पर जिस परिवार का कंट्रोल रहा,धर्मशाला उनका शहर है और हर चर्चा एवं विकास का बड़ा हिस्सा धर्मशाला तक ही रुक गया। वह भी तब जबकि लुहणू क्रिकेट ग्राउंड मौसम के मामले में भी कम जोखिम वाला है। Read More...
Related Cricket News for Dharamshala cricket stadium - Tesst
IPL To Kick Off From March 21 Without Any Major Rule Changes, Says Chairman Dhumal
दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम कौन सा- इस चर्चा में दावेदार नाम हैरान कर देंगे
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31