Dharamshala stadium
VIDEO: पंजाब की हार से टूट गया फैन, कैमरे पर बयां किया दिल का दर्द
आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं, इस मैच में हार के साथ ही पंजाब ने टूर्नामेंट में अपनी हार का चौका पूरा कर लिया और अब उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को भी झटका लगा है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए मैच को देखने के दूर-दूर से फैंस आए थे और वो पंजाब को जीतता हुआ देखना चाहते थे लेकिन उनकी टीम ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल तोड़ दिया।
इस मैच में पंजाब की हार के बाद उनके फैंस में भी भारी निराशा देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन को अपना दुखड़ा बयां करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में ये फैन कहता है,"हम इतनी दूर बठिंडा से आए थे। हम बहुत उम्मीदें लेकर आए थे। ये मेरी पूरी ज़िंदगी का पहला अनुभव था। मैंने इससे पहले कभी आईपीएल मैच नहीं देखा था।"
Related Cricket News on Dharamshala stadium
-
क्या PBKS vs DC मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा धर्मशाला में मौसम
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार, 11 मई को HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम ...
-
PBKS vs DC का मैच रद्द होने के बाद फैंस हुए आग बबूला, स्टेडियम के बाहर लगाए 'पाकिस्तान…
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ मैच रद्द कर दिया गया जिसके बाद फैंस का आक्रोश भी देखने को मिला। धर्मशाला स्टेडियम के बाहर फैंस पाकिस्तान मुर्दाबाद के ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31