Dinesh lad
'शार्दुल ठाकुर को 2023 वर्ल्ड कप खेलते देखना चाहता हूं'
भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे और खासकर शार्दुल ठाकुर तो अपनी बॉलिंग की वजह से काफी ट्रोल हो रहे हैं। कीवी पारी के 40वें ओवर में टॉम लैथम ने शार्दुल ठाकुर की जमकर कुटाई की और एक ओवर में ही 25 रन लूट लिए और इसके बाद पूरा मैच ही बदल गया।
शार्दुल ने 9 ओवरों में 7 की इकॉनमी रेट से 63 रन दिए और 1 विकेट लिए। इन 9 ओवरों में एक ओवर में 25 रन भी शामिल हैं जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, इस ट्रोलिंग के बीच उनके बचपन के कोच दिनेश लाड का एक बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें वो कहते हैं कि वो शार्दुल को 2023 वर्ल्ड कप खेलते देखना चाहते हैं।
Related Cricket News on Dinesh lad
-
'अगर वर्ल्ड कप जीतना है, तो आईपीएल मत खेलो', बचपन के कोच ने ही रोहित शर्मा को लगा…
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा की जमकर आलोचना की जा रही है और अब उनके आलोचकों की लिस्ट में बचपन ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31