Fast bowling coach: Cricket News & Match Updates
बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, शॉन टेट ने छोड़ा फास्ट बॉलिंग कोच का पद
बांग्लादेश क्रिकेट टीम को एक तगड़ा झटका लग चुका है। शॉन टेट ने तुरंत प्रभाव से बांग्लादेश के फास्ट बॉलिंग कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। वो पिछले साल मई में बांग्लादेश टीम में शामिल हुए थे। गुरुवार, 4 जून को, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने अपना पद छोड़ने के फैसले की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वो अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं और इसी कारण के चलते उन्होंने इस पद को छोड़ने का फैसला किया है।
टेट ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा, "BCB और बांग्लादेश की नेशनल टीम के साथ मेरे 12 महीने बहुत संतोषजनक रहे। मैं BCB को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे खिलाड़ियों के साथ काम करने में सच में बहुत मज़ा आया। फास्ट बॉलिंग ग्रुप के साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं। उनके साथ काम करना अच्छा रहा और मैंने बांग्लादेश में, खासकर क्रिकेट जगत में, कुछ बहुत अच्छे रिश्ते बनाए।" Read More...
Related Cricket News for Fast bowling coach - Tesst
IPL 2026: Riyan Parag Embraces ‘incredibly Special’ Responsibility After Being Named Rajasthan Royals Captain
Sri Lanka Appoint Lasith Malinga As Fast Bowling Consultant To Aid T20 World Cup Preparations
BCCI Holds Fast Bowling Development Camp For Targeted And U19 Pacers At CoE
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31