Fraud case: Cricket News & Match Updates
4.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले पर आया हार्दिक और क्रुणाल के सौतेले भाई वैभव का बयान, कही ये बड़ी बात
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को उनके सौतेले भाई वैभव पांड्या (Vaibhav Pandya) ने फाइनेंशियली धोखा दिया है। उनके सौतेले भाई ने हार्दिक और क्रुणाल के साथ 4.3 करोड़ की धोखाधड़ी की है। दोनों क्रिकेटरों ने वैभव के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज की, जिन पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया गया था। अब इस पूरी घटना पर वैभव ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
वैभव के वकील निरंजन मुंदारगी ने अदालत को बताया कि यह एक पारिवारिक गलतफहमी थी और वे चीजों को सुलझाने के प्रयास कर रहे हैं। उसी के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा: "यह एक पारिवारिक मामला था और गलतफहमी के कारण मामला दर्ज किया गया है।" वैभव को मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट, क्रिमिनल इंटिमीडेशन, क्रिमिनल कांस्पीरेसी, जालसाजी और अन्य संबंधित धाराओं के आरोप में गिरफ्तार किया था। हार्दिक और क्रुणाल के सौतेले भाई को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड कोर्ट) एल एस पाधेन के सामने पेश किया गया। Read More...
Related Cricket News for Fraud case - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31