Advertisement
Advertisement

Heinrich klaasen

मिसाइल से भी तेज 'आकाश मधवाल', यॉर्कर देखकर जोफ्रा और जसप्रीत को भी जाओगे भूल; देखें VIDEO
Akash Madhwal
Advertisement

मिसाइल से भी तेज 'आकाश मधवाल', यॉर्कर देखकर जोफ्रा और बुमराह को भी जाओगे भूल; देखें VIDEO

By Nishant Rawat May 21, 2023 • 18:07 PM View: 693

मुंबई इंडियंस के गन गेंदबाज़ आकाश मधवाल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार (21 मई) को वानखेड़े के मैदान पर छा गए। 29 वर्षीय आकाश मधवाल ने ऑरेंज आर्मी के खिलाफ चार बड़े विकेट झटके। मधवाल ने इंग्लिश बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक को एक गजब की यॉर्कर पर बोल्ड किया जिसे देखकर एमआई फैंस जोफ्रा आर्चर और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज़ों को भी भूल जाएंगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, आकाश ने अपने कोटे के आखिरी ओवर में हेनरिक क्लासेन और हैरी ब्रूक, इन दोनों ही आक्रमक खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर पहले मधवाल ने अपनी आग उगलती गेंद पर क्लासेन की गिल्लियां हिलाई जिसके बाद अपनी पहली गेंद खेलने आए हैरी ब्रूक को आकाश ने एक शानदार यॉर्कर पर चकित कर दिया।

Advertisement

Related Cricket News on Heinrich klaasen

Advertisement