Advertisement
Advertisement

Heinrich klaasen

मार्श का ऑलराउंड प्रदर्शन गया बेकार, SRH ने अभिषेक और क्लासेन के अर्धशतक की मदद से DC को 9 रन से हरा
Image Source: Google
Advertisement

मार्श का ऑलराउंड प्रदर्शन गया बेकार, SRH ने अभिषेक और क्लासेन के अर्धशतक की मदद से DC को 9 रन से हराया

By Nitesh Pratap April 29, 2023 • 23:23 PM View: 1586

आईपीएल 2023 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिचेल मार्श का ऑलराउंड प्रदर्शन बेकार चला गया क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक की मदद से 9 रन से जीत हासिल की। इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हैदराबाद ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में राहुल त्रिपाठी की जगह टी नटराजन को खिलाया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ईशांत शर्मा की जगह सरफराज खान को खिलाया। 

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 197 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बनाये। उन्होंने 36 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 25 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। ये आईपीएल 2023 में उनका पहला अर्धशतक है। उनके अलावा इस मैच में हेनरिक क्लासेन ने 27 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक है। वहीं अब्दुल समद ने 28(21) रन का योगदान दिया। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट मिचेल मार्श ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल ने लिया। 

Advertisement

Related Cricket News on Heinrich klaasen

Advertisement