Advertisement
Advertisement

Heinrich klaasen

Heinrich Klaasen
Twitter
Advertisement

SA vs ENG: साउथ अफ्रीका ने तीसरे T20I में बनाए 222 रन, क्लासेन-बावुमा ने खेली तूफानी पारी

By Saurabh Sharma February 16, 2020 • 20:00 PM View: 1246

16 फरवरी,नई दिल्ली। हेनरिक क्लासेन और टेम्बा बावुमा की धमाकेदार पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टी-20 में इंग्लैंड को 223 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 66 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 33 गेंदें की इस पारी में उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले।

Advertisement

Related Cricket News on Heinrich klaasen

Advertisement