Hm amit shah
सौरव गांगुली के घर शाकाहारी खाना खाने पहुंचे अमित शाह,दादा बोले-'मैं उनके बेटे के साथ काम करता हूं'
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के राजनीतिक गलियारों में कदम रखने की अटकलें तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) बंगाल के दौरे पर हैं और शुक्रवार को उन्होंने सौरव गांगुली के घर जाकर डिनर किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अमित शाह सौरव गांगुली के घर बॉडीगार्ड्स से घिरी एक सफेद एसयूवी में पहुंचे थे।
अमित शाह जब सौरव गांगुली के घर पहुंचे तब उनको और गांगुली को साथ देखने के लिए काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई जिसके बाद हाथ जोड़कर उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। इसके अलावा अमित शाह और गांगुली की एक और तस्वीर काफी पसंद की जा रही है जिसमे अमित शाह को गांगुली के परिवार के सदस्यों के साथ खाने की मेज पर देखा गया। सौरव गांगुली के साथ उनकी पत्नी डोना को भी देखा गया था।
Related Cricket News on Hm amit shah
-
IND vs ENG: Ishant Sharma Felicitated By President Kovind, Amit Shah On 100th Test
Fast bowler Ishant Sharma was on Wednesday felicitated by President Ram Nath Kovind and Home Minister Amit Shah ahead of his 100th Test match. Sharma is only the second Indian ...
-
गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल को कहा 'विज्ञापन वाला मुख्यमंत्री', यूजर बोले-'तुम्हारी जलेबी गिर गई'
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इस बीच गौतम गंभीर ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31