Hundred womens: Cricket News & Match Updates
6 चौके 3 छक्के और 55 रन! रुकने का नाम नहीं Phoebe Litchfield, The Hundred Women's में बनाया बेहद ही खास रिकॉर्ड
Phoebe Litchfield Record: सनराइजर्स लीड्स महिला (Sunrisers Leeds Women) की सलामी बल्लेबाज़ फोएबे लिचफील्ड (Phoebe Litchfield) ने बीते रविवार, 09 अगस्त को लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर वेल्श फायर महिला (Welsh Fire Women) के खिलाफ महज़ 25 गेंदों पर 220 की तूफानी स्ट्राइकर रेट से 55 रनों की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी पारी के दम पर फोएबे लिचफील्ड ने द हंड्रेड विमेंस में एक खास रिकॉर्ड बना दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 23 वर्षीय फोएबे लिचफील्ड अब The Hundred Women's के इतिहास में सबसे तेज दो अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी बन हैं। उन्होंने वेल्श फायर के सामने 22 गेंदों पर हाफ सेंचुरी ठोककर ये कारनामा किया है। इससे पहले उन्होंने हाल ही में ही बर्मिंघम फीनिक्स के खिलाफ 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था जो कि द हंड्रेड विमेंस के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक था। Read More...
Related Cricket News for Hundred womens - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31