Advertisement
Icc t20 world cup: Cricket News & Match Updates
Advertisement
टी20 विश्व कप: इटली ने 17 गेंदों पर गंवाए आखिरी 5 विकेट, स्कॉटलैंड 73 रन से जीती
ICC T20 World Cup: इटली को टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में 73 रन से हार का सामना करना पड़ा है। स्कॉटलैंड के दिए 208 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इटली 16.4 ओवर में 134 पर आउट हो गई। इटली ने अपने आखिरी 5 विकेट 17 गेंदों पर गंवाए।
208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और पहली ही गेंद पर जस्टिन मोस्का का विकेट गिर गया। इसके बाद विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। इटली ने अपने आखिरी 5 विकेट 17 गेंद के अंदर गंवाए। कप्तान वेन मैडसेन इंजरी की वजह से बल्लेबाजी के लिए नहीं आए।
इटली के लिए हैरी मैनेंटी और बेन मैनेंटी ने क्रीज पर रुक कर संघर्ष करने का माद्दा दिखाया। हैरी मैनेंटी ने 25 गेंद पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 37 रन बनाए, जबकि बेन ने 31 गेंद पर 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हुई थी। Read More...
Related Cricket News for Icc t20 world cup - Tesst
टी20 विश्व कप: इटली को लगा तगड़ा झटका, कप्तान वेन मैडसेन चोटिल
ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में इटली को बड़ा झटका लगा है। स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में इटली के कप्तान वेन मैडसेन को इंजरी की वजह से मैदान से बाहर जाना पड़ा। वह बल्लेबाजी के लिए नहीं आएंगे। विश्व कप के बाकी मैचों में उनके खेलने की संभावना न के बराबर है।
By IANS News • 5 months ago
टी20 विश्व कप: स्कॉटलैंड ने रचा इतिहास, एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली एसोसिएट टीम बनी
ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप के इतिहास में स्कॉटलैंड ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एसोसिएट देश के रूप में स्कॉटलैंड ने टी20 विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि यूएसए को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम कर ली है।
By IANS News • 5 months ago
टी20 विश्व कप: स्कॉटलैंड ने इटली के सामने रखा 208 रन का लक्ष्य
ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में इटली ने अपनी गेंदबाजी से निराश किया है। कोलकाता के ईडन गार्डेन में ग्रुप सी के मुकाबले में इटली का सामना स्कॉटलैंड के साथ हो रहा है। बांग्लादेश की जगह टूर्नामेंट में जगह बनाने वाली स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है और पहले खेलते हुए इटली के सामने 208 रन का लक्ष्य रखा है।
By IANS News • 5 months ago
टी20 विश्व कप: वानिंदु हसरंगा ने शाहिद अफरीदी को पछाड़ा, दूसरे सफल गेंदबाज बने
ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को कोलंबो में श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।
By IANS News • 5 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: हैट्रिक से चूके थीक्षाना, श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया
ICC T20 World Cup: श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप-2026 के छठे मुकाबले में 20 रन से जीत दर्ज की। आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका के महेश थीक्षाना हैट्रिक का मौका चूक गए।
By IANS News • 5 months ago
Young Pacer Sher Malla Makes History with First-Ball Wicket on T20 Debut vs England
Nepal pacer Sher Malla etched his name in history by taking a wicket on the first ball of his T20 career against England in the ICC T20 World Cup 2026 clash in Mumbai.
By IANS News • 5 months ago
टी20 विश्व कप: कुसाल और कामिंदु की दमदार पारियों की बदौलत श्रीलंका ने आयरलैंड को 164 का लक्ष्य दिया
ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी का मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने आयरलैंड के सामने जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य रखा है।
By IANS News • 5 months ago
Rohit Paudel Proud of Nepal’s Fighting Spirit Despite Narrow Loss to England
Nepal captain Rohit Paudel praised his team’s fearless approach and fighting spirit after a heartbreaking four-run defeat to England in their ICC Men’s T20 World Cup 2026 opener at Wankhede Stadium.
By IANS News • 5 months ago
टी20 विश्व कप: सांस रोक देने वाले मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया
ICC T20 World Cup: वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी के मुकाबले में बड़ा उलटफेर होते-होते बचा। सांस रोक देने वाले रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने नेपाल को 4 रन से हराया। आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी, लेकिन नेपाल 5 रन बना सकी और 4 रन से मैच हार गई। इंग्लैंड की तरफ से आखिरी ओवर सैम करन ने किया था।
By IANS News • 5 months ago
टी20 विश्व कप: जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक का अर्धशतक, इंग्लैंड ने नेपाल को दिया 185 का लक्ष्य
ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने नेपाल के सामने जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य रखा है।
By IANS News • 5 months ago
T20 WC: Rinku Singh Wins 'fielder Of The Match' Medal After India Beat USA In Opener
ICC T20 World Cup: India's finisher Rinku Singh won the fielder of the match medal after the defending champions registered a 29-run win against the USA in their first match of the ICC T20 World Cup 2026, played at the Wankhede Stadium on Saturday.
By IANS News • 5 months ago
टी20 विश्व कप: 25 मैचों का रिकॉर्ड टूटा, अफगानिस्तान 180 प्लस रन बनाने के बाद पहली बार हारा
ICC T20 World Cup: अफगानिस्तान की गेंदबाजी को दुनिया के श्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण के रूप में देखा जाता है। स्पिन गेंदबाजी को तो श्रेष्ठतम माना जाता है। स्पिन पिच पर अफगानिस्तान दुनिया की किसी भी बड़ी टीम को हराने का माद्दा रखती है।
By IANS News • 5 months ago
टी20 विश्व कप: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के लिए खराब गेंदबाजी को ठहराया जिम्मेदार
ICC T20 World Cup: अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। अच्छी शुरुआत के बाद मिली हार से अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान निराश नजर आए। राशिद ने हार के लिए अपनी गेंदबाजी को दोष दिया।
By IANS News • 5 months ago
टी20 विश्व कप: टिम सेफर्ट का अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराकर न्यूजीलैंड ने अपने सफर का शानदार आगाज किया है। न्यूजीलैंड ने जीत के लिए मिले 183 के लक्ष्य को सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट के अर्धशतक की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 17.5 ओवर में हासिल कर लिया।
By IANS News • 5 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement