Icc test cricketer of the year 2021: Cricket News & Match Updates
टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले जो रूट बने 2021 के ICC 'टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर'
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को सोमवार को आईसीसी 'टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार दिया गया। रूट ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन, श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने और भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को हराकर यह सम्मान हासिल किया। रूट ने कहा, "मैं आईसीसी 'टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अविश्वसनीय रूप अच्छा महसूस कर रहा हूं। दुनियाभर के कई अद्भुत खिलाड़ियों के साथ एक ही लिस्ट में होने पर बहुत गर्व है। मेरे लिए यह पुरस्कार पाना बहुत मायने रखता है। मैं परिवार, टीम के साथियों और कोचों को पूरे साल हमारे समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं।"
2021 में रूट ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। वह एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट क्रिकेट में 1700 से अधिक रन बनाने वाले इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ मोहम्मद युसूफ और सर विवियन रिचर्डस हैं। हालांकि, इंग्लैंड ने 2021 में 15 में से केवल चार टेस्ट जीते, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में एशेज हारना और भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शामिल है।" Read More...
Related Cricket News for Icc test cricketer of the year 2021 - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31