Icc womens odi world cup: Cricket News & Match Updates
Womens World Cup Points Table: श्रीलंका की सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी भी कायम, पॉइंट्स टेबल देखकर चकरा जाएगा सिर
सोमवार (20 अक्तूबर) को नवी मुंबई में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को रोमांचक अंदाज में सात रन से हरा दिया, जिसके साथ ही बांग्लादेश महिला टीम 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। इस हार के साथ ही बांग्लादेश की टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की सभी संभावनाएं समाप्त हो गईं। बांग्लादेश ने अब तक टूर्नामेंट में छह मैच खेले हैं, लेकिन वो केवल एक ही मुकाबला जीत सकी है।
उस जीत के बाद टीम लगातार खराब प्रदर्शन से जूझती रही और अगले सभी मुकाबले हार गई। उसके नाम केवल दो अंक हैं और नेट रन रेट भी नकारात्मक में है, जिससे वो सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। दूसरी ओर, श्रीलंका ने इस मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना खाता खोला। ये उनकी पहली जीत थी और इसके साथ ही टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। श्रीलंका के अब चार अंक हो गए हैं, जिससे उसे आगे के मुकाबलों में सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने की थोड़ी उम्मीद जरूर मिली है। Read More...
Related Cricket News for Icc womens odi world cup - Tesst
நதின் டி கிளார்க், லாரா வோல்வார்ட் அபாரம்; இந்தியாவை வீழ்த்தி தென் ஆப்பிரிக்கா வெற்றி!
'आज़ाद कश्मीर' वाले बयान पर मचा बवाल, तो पाकिस्तानी सना मीर ने दी सफाई
WATCH: बांग्लादेश क्रिकेट में हो गया बड़ा ग़ज़ब, U-15 लड़कों ने सीनियर महिला टीम को 87 रनों से चटा दी धूल
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31